कांग्रेस मुक्त भारत या कांग्रेस युक्त बीजेपी
INC को एक और बड़ा झटका, सुनील जाखड़ ने ज्वाइन किया BJP
दिल्ली : भारतीय जनता पार्टी के दिल्ली हेडक्वार्टर में आयोजित की गई एक मीटिंग में तय किया गया कि कांग्रेस के वरिष्ठ नेता सुनील जाखड़ ने भारतीय जनता पार्टी को ज्वाइन कर लिया है। मीटिंग के पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा भी मौजूद थें।
सुनील जाखड़ के इतिहास में हुई उपलब्धि के बारे में संक्षिप्त में बताते हुए जे पी नड्डा कहते है कि सुनील जाखड़ ने बहुत सी जिम्मेदारियां निभाई हैं। वह लोकसभा में भी रहें और विधनसभा को भी काफी समय से संबोधित करते रहें।
आज भारतीय जनता पार्टी विपक्ष की आवाज बन कर आ रही है। पार्टी को मजबूत करने के लिए ऐसे ही उच्चतम नेताओं की जरूरत थी। इसी के साथ जे पी नड्डा विश्वास रखते हैं कि इस महत्वपूर्ण कदम से एक साथ पंजाब को एक अच्छा राज्य बनाया जा सकता है, और राष्ट्रवादी ताकतों को और मजबूत बनाने में मदद मिलेगी।
राष्ट्रीय अध्यक्ष जे पी नड्डा के साथ मंच पर बैठे हुए सुनील जाखड़ ने बताया कांग्रेस के साथ संबंध तोड़ने का कारण। हालाकि उन्होंने संबंध तोड़ते हुए दुख भी व्यक्त किया।सुनील जाखड़ कांग्रेस पार्टी को "परिवार" मानते हुए कहते हैं कि कांग्रेस पार्टी से उन्हें दरकिनार कर दिया गया क्योंकि उन्होंने कहा कि पार्टी पंजाब को प्रतिशत में नहीं मान सकती और लोगों को जाति के आधार पर विभाजित नहीं कर सकती।
इतना ही नहीं, उन्होंने कांग्रेस पार्टी को चेतावनी देते हुए कहा कि, “आप सुनील जाखड़ को पार्टी के पद से हटा सकते हैं, लेकिन आप उन्हें चुप नहीं करा सकते।”
अधिक जानकारी देते हुए उन्होंने कहा कि कांग्रेस के साथ मेरा 50 साल पुराना रिश्ता था। मेरा परिवार 1972 से तीन पीढ़ियों से पार्टी के साथ है। मैं इसे परिवार मानता था। लेकिन पार्टी के साथ कुछ मुद्दे थें। उन्होंने कांग्रेस की पोल खोलते हुए कहा कि कांग्रेस में जातिवाद का एक तत्व है, लेकिन भाजपा में सभी के लिए समानता है।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.