गंगटोक में B20 बैठक का आयोजन, सिक्किम की जैविक खेती से अवगत हुए विदेशी प्रतिनिधि
-बैठक में 24 देशों के लगभग 50 विदेशी प्रतिनिधियों सहित 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने लिया हिस्सा
-राज्य की जैविक खेती को B20 कार्यक्रम के माध्यम से दुनिया के सामने प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया
-सिक्किम के 15 जातीय समूहों ने हवाईअड्डे पर विदेशी प्रतिनिधियों का भव्य पारंपरिक स्वागत किया
गंगटोक। 16 मार्च। सिक्किम की राजधानी गंगटोक में गुरुवार को भारत की G20 अध्यक्षता के तहत B20 (Business20) की बैठक शुरू हुई। इस बैठक में 24 देशों के लगभग 50 विदेशी प्रतिनिधियों सहित 100 से अधिक प्रतिनिधियों ने हिस्सा लिया। बैठक में राज्य की जीवंत जैविक खेती को B20 कार्यक्रम के माध्यम से दुनिया के सामने प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया। साथ ही पर्यटन, आतिथ्य और दवा जैसे उद्योगों में सहयोग के अवसरों की खोज पर केंद्रित किया गया। इस दौरान सिक्किम के मुख्यमंत्री प्रेम सिंह तमांग ने सम्मेलन में भाग लेने वाले प्रतिनिधियों को संबोधित किया। उन्होंने सिक्किम को विश्व में 'हरित कृषि-पारिस्थितिक गंतव्य' के रूप में स्थापित करने के लिए समर्थन की अपील की। उन्होंने कहा कि सिक्किम को ऐसी हरित प्रौद्योगिकी की जरूरत है, जो सीमित कृषि भूमि से बेहतर उत्पादन सुनिश्चित कर सके।
मुख्यमंत्री तमांग ने राज्य में किसानों की नई पीढ़ी के क्षमता विकास की आवश्यकता के साथ-साथ उन्हें जैविक खेती पर प्रशिक्षण के नए तरीके प्रदान करने की आवश्यकता पर जोर दिया। B20 बैठक का शीर्षक 'पर्यटन, आतिथ्य, फार्मास्यूटिकल्स और जैविक खेती में बहुपक्षीय व्यापार साझेदारी के अवसरों पर सम्मेलन' था। बैठक में सरकारी अधिकारियों, नीति निर्माताओं, व्यापारिक नेताओं, सीईओ, बहुपक्षीय संगठनों के प्रतिनिधियों और स्थानीय उद्यमियों से जुड़े बी2बी और बी2जी कार्यक्रम भी शामिल किया गया। इस मौके पर सिक्किम के मुख्य सचिव श्री वीबी पाठक ने कहा कि सिक्किम अपने प्राकृतिक संसाधनों की सुरक्षा और संरक्षण के मामले में अग्रणी है। उन्होंने कहा, यह हरित निवेश को बढ़ावा देता है और व्यावसायिक अवसरों के लिए आदर्श है। इस दौरान स्थानीय उद्यमियों के लिए एमजी मार्ग में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया।
इस बैठक से सिक्किम के लिए B20 आर्थिक क्षमता को उजागर करने और G20 देशों के व्यापारिक समुदायों के साथ साझेदारी का मार्ग प्रशस्त करने का अवसर प्रदान कर रहा है। गंगटोक में 18 और 19 मार्च को स्टार्टअप20 कार्यक्रम निर्धारित है। सिक्किम भारत की G20 अध्यक्षता के तहत पूर्वोत्तर में निर्धारित चार बिजनेस20 या बी20 कार्यक्रमों में से तीसरे की मेजबानी कर रहा है। B20 वैश्विक व्यापार समुदाय के साथ आधिकारिक G20 संवाद मंच है और G20 के सबसे प्रमुख एगेंजमेंट समूहों में से एक है।
इससे पहले बी20 बैठक में भाग लेने के लिए विभिन्न जी20 देशों के प्रतिनिधि बुधवार को सिक्किम पहुंचे। सिक्किम के 15 जातीय समूहों ने हवाईअड्डे पर उनका भव्य पारंपरिक स्वागत किया। आने वाले प्रतिनिधियों को सिक्किम की संस्कृति, व्यंजन, विरासत और प्राकृतिक सुंदरता का एक व्यापक अनुभव भी प्रदान किया जाएगा। B20 का गठन 2010 में हुआ था और यह वैश्विक व्यापार समुदाय के साथ आधिकारिक G20 संवाद फोरम है।a
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.