नई दिल्ली: 26 अप्रैल 2021: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता व एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने कहा कि भाजपा की एमसीडी अपने सफाई कर्मचारियों, डीबीसी के कर्मचारियों को एक मास्क, एक फेस शिल्ड, पीपी किट और एक-एक ग्लव्स तक नहीं दे रही है। जब डॉक्टर और नर्स कोरोना में काम करते हैं तो 14 दिनों के बाद उन्हें किसी होटल में रखा जाता है जहां पर वह खुद को ठीक कर के फिर से लोगों की सेवा में वापस आ सकें। भाजपा की एमसीडी के अस्पतालों में काम करने वाले कुछ डाक्टरों को जब होटल में रखा गया तो भाजपा की एमसीडी ने वहां का बिल तक नहीं भरा। ये सभी कर्मचारी अपनी जान की बाज़ी लगाकर दिल्ली निवासियों की रक्षा करते हैं। लेकिन यह कहते हुए बहुत दुख हो रहा है कि भाजपा कि एमसीडी उन्हें मूलभूत सुविधाएं तक नहीं दे रही है। मूलभूत सुविधाएं नहीं मिलने के कारण हमारे कोरोना वॉरियर कोरोना से ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं। भाजपा पूरी तरह असंवेदनशील हो चुकी है। दुर्गेश पाठक ने आम आदमी पार्टी की ओर से भाजपा की एमसीडी से सभी कोरोना वॉरियर और डीबीसी के सभी कर्मचारियों के लिए जल्द से जल्द मास्क, पीपी किट, ग्लव्स, फेस शिल्ड आदि सभी जरूरी चीजें उपलब्ध कराने की मांग की है।
आम आदमी पार्टी के एमसीडी प्रभारी दुर्गेश पाठक ने सोमवार को प्रेस वार्ता को संबोधित किया। दुर्गेश पाठक ने कहा कि दिल्ली ही नहीं बल्कि पूरे देश में कोरोना ने बहुत ही भयंकर रूप ले लिया है। आप लोग अस्पतालों और कोविड सेंटरों में लगातार भीड़ देख रहे होंगे। लोग टेस्ट कराने के लिए परेशान हैं, हर जगह भीड़ है। दिल्ली सरकार लगातार कोशिश कर रही है कि ज्यादा से ज्यादा आक्सीजन बेड उपलब्ध करा कर लोगों की जान बचाई जाए। लेकिन इस पूरे कोविड काल में वह लोग जो हमारी रक्षा कर रहे हैं, जो लोग हमारे लिए अपनी जान की बाजी लगा रहे हैं, वह सारे कोरोना वॉरियर कहीं न कहीं सरकार के ऊपर निर्भर होते हैं, सरकार से उनकी बड़ी अपेक्षाएं होती हैं। उनके कारण आज जो जिंदगियां बच पा रही हैं, मैं तो कहूंगा कि सबसे बड़ा योगदान उन्हीं का है।
उन्होंने कहा, आप जानते हैं कि दिल्ली में चाहे सैनिटाइजेशन हो या साफ सफाई, यह सभी काम दिल्ली के सफाई कर्मचारी करते हैं। यह सफाई कर्मचारी एमसीडी के अंदर आते हैं जिसपर भारतीय जनता पार्टी पिछले 15 सालों से काबिज है। आज यह बताते हुए बहुत दुख हो रहा है, बड़ी पीड़ा हो रही है कि इन सफाई कर्मचारी की जो मूलभूत सुविधाएं हैं कि जब वह सफाई करने के लिए जाएंगे, जब वह गलियों में कूड़ा उठाने के लिए जाएंगे तो उनको एक मास्क, एक फेस शिल्ड, पीपी किट और एक-एक ग्लव्स दिया जा सकता है। लेकिन भारतीय जनता पार्टी और उनकी 15 साल से भ्रष्टाचारी सरकार सफाई कर्मचारियों को न तो एक मास्क दे पा रही है, न पीपी किट, न ग्लव्स और न ही एक फेस शिल्ड दे रही है।
दुर्गेश पाठक ने कहा, डीबीसी जो कि मलेरिया-डेंगू के कीटाणु, मच्छर के लिए घरों में जाकर छिड़काव करते हैं, उनके लिए कोई व्यवस्था नहीं की जा रही है और हॉर्टिकल्चर के अंदर जो भी काम करते हैं, एमसीडी के अंदर जो भी कर्मचारी इस कोरोना काल में काम कर रहे हैं उनको मास्क, पीपी किट आदि जो भी मूल सुविधाएं देने की जरूरत है, भारतीय जनता पार्टी के नेता वह भी नहीं दे रहे हैं। भारतीय जनता पार्टी इतनी असंवेदनशील हो गई है।
उन्होंने कहा, जब डॉक्टर और नर्स कोरोना में काम करते हैं तो 14 दिनों के अंदर उनकी जगह किसी और को लाया जाता है। इन 14 दिनों के बाद उन्हें किसी होटल में रखा जाता है जहां पर वह खुद को ठीक कर के फिर से लोगों की सेवा में वापस आ सकें। भारतीय जनता पार्टी की एमसीडी के कुछ अस्पतालों में काम करने वाले कुछ डाक्टरों को जब होटल में रखा गया तो भाजपा की एमसीडी ने वहां का बिल तक नहीं भरा। यहां तक कि उन्होंने इस बार डॉक्टरों को अपने यहां रुकने से तक मना कर दिया है। तो भारतीय जनता पार्टी की एमसीडी आज दिल्ली को पूरी तरह से फेल कर रही है, दिल्ली वालों को पूरी तरह से फेल कर रही है।
दुर्गेश पाठक ने भाजपा की एमसीडी में उपलब्ध ऑक्सीजन बेड का हवाला देते हुए कहा, मैंने बताया था कि इनके पास लगभग 3200 बेड हैं लेकिन उन्होंने दिल्ली वालों को एक भी बेड नहीं दिया है। कुछ 100-200 बेड दिए होंगे लेकिन उसके ऊपर इन्होंने एक भी बेड दिल्ली वालों को नहीं दिया है। कोरोना काल में जो सफाई कर्मचारी काम कर रहे हैं, डीबीसी के जो कर्मचारी काम कर रहे हैं, जो सैनिटाइजेशन का काम कर रहे हैं, उनके लिए मास्क, पीपी किट आदि कोई भी चीज नहीं दिया है। और ऐसी स्थिति में वह लोग ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं, वे कोरोना की चपेट में ज्यादा आ रहे हैं। हमारे कोरोना वॉरियर कोरोना से ज्यादा संक्रमित हो रहे हैं।
भारतीय जनता पार्टी से मांग करते हुए दुर्गेश पाठक ने कहा कि मैं भारतीय जनता पार्टी के नेताओं से कहना चाहता हूं कि आपने 15 सालों में एमसीडी को बहुत लूटा है और अब आप के पास 8 से 10 महीने बचे हैं। कम से कम अब तो थोड़ी सी इंसानियत पैदा कर लो। और जितने भी सफाई कर्मचारी हैं उनको तो भारतीय जनता पार्टी का एक नेता भी ये सुविधाएं दे सकता है क्योंकि उन्होंने इतना पैसा कमाया है। आम आदमी पार्टी ये मांग करती है कि सभी कोरोना वॉरियर और डीबीसी के सभी कर्मचारियों को जल्द से जल्द मास्क, पीपी किट, ग्लव्स, फेस शिल्ड आदि सारी कि सारी चीजें एमसीडी उपलब्ध करे और जो कुछ भी जरूरी चीजें इससे जुड़ी हुई है एमसीडी वह सभी चीजें उन्हें प्राप्त कराए, ऐसा आम आदमी पार्टी मांग करती है।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.