इन दिनों सोशल मीडिया पर एक वीडियो बहुत तेजी से वायरल हो रहा है, जो समाजवादी पार्टी के पूर्व प्रमुख और देश के पूर्व रक्षा मंत्री मुलायम सिंह यादव का है। उन्होंने यह वक्तव्य खुद लोकसभा में चीन के मुद्दे पर बहस के दौरान दिए। उन्होंने तत्कालीन लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन (बीजेपी के सत्ता में आने के बाद) को संबोधित करते हुए कहा कि अध्यक्ष महोदय चीन हिंदुस्तान पर घात लगाए बैठा है। चीन धोखेबाज देश है, जब कमजोर होगा तो चुप बैठेगा। मजबूत होगा तो सामने आएगा।
उन्होंने आगे कहा कि चीन भारत को अपना दुश्मन मानता है। नोट कर लो मेरी बात, मैं खुद देश का रक्षा मंत्री रहा हूं। चीन ने जब हमारी सीमा में 1 किलोमीटर घुसपैठ की तो हमने अपनी फौज को 4 किलोमीटर अंदर चीन की सीमा में भेज दिया, जिसके बाद चीन पीछे हट गया। उन्होंने आगे कहा कि हमारी फौज कमजोर नहीं है। दुनिया की सबसे बहादुर फौज है, लेकिन चीन से सावधान रहना होगा।
चीन की तरफ़ से ख़तरे और चुनौती को लेकर नेताजी ने समय-समय पर सरकारों को चेताया है लेकिन सरकार चीन की चेतावनी को लेकर उदासीन है... सरकार इसका जवाब कब देगी? pic.twitter.com/Dql1wCWYoH
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 16, 2020
चीन नहीं मानेगा, चीन भारत के लिए समय-समय पर समस्या पैदा करेगा। उन्होंने कहा कि चीन पाकिस्तान की ओर मित्रता के हाथ बढ़ा रहा है। हमें पाकिस्तान को छोटा भाई मानना होगा। हमें यह कहना होगा कि हम तुमको प्यार करेंगे। उन्होंने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को मशवरा दिया कि आप पाकिस्तान से अच्छे संबंध रखिए। पूर्व लोकसभा अध्यक्ष सुमित्रा महाजन को संबोधित करते हुये मुलायम सिंह यादव ने कहा कि आप पाकिस्तान को प्यार करिए। आप पाकिस्तान से कहिए कि हम तुमको प्यार करेंगे। तुम हमारी इज्जत करो।
आप पाकिस्तान से संबंधर खिए। मुलायम सिंह यादव ने आगे कहा कि Chou En Lai भारत आए। नेहरू जी ने Chou En Lai का जितना जोरदार स्वागत किया उतना स्वागत हमने कभी किसी का नहीं किया, लेकिन Chou En Lai ने हम पर हमला कर दिया। उन्होंने भारत सरकार के चीन से संवाद पर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने कहा कि चीन से आप बात कर रहे हैं। चीन धोखा दे रहा है। चीन धमकाता है लेकिन मैंने भी चीन को धमकाया। मैं रक्षा मंत्री रहा हूं। आप चीन को धमकायें, मैंने यह करके दिखाया है। चीन से खतरा है, पाकिस्तान से खतरा नहीं है।
— Akhilesh Yadav (@yadavakhilesh) June 16, 2020
मुलायम सिंह ने सदन को संबोधित करते हुए कहा कि चीन पाकिस्तान के बहाने हमारे खिलाफ षड्यंत्र करता है। उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से अपील की कि आप हम लोगों की राय ले लीजिए। चीन हमें धमकाता है। हमें दोगुना धमकाना चाहिए। उन्होंने कहा कि मैंने यह करके दिखाया है और मैं आपको बताता हूं कि चीन हमारे लिए खतरा है, पाकिस्तान हमारे लिए खतरा नहीं है। यह दिमाग से निकाल दो, हमेशा पाकिस्तान पकिस्तान....मुलायम सिंह ने कहा।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.