शिवसेना ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर प्रहार किया है. शिवसेना ने आरोप लगाया है कि भारतीय जनता पार्टी राम मंदिर के लिए चंदा वसूलने की आड़ में 2024 के लोकसभा चुनाव का प्रचार करेगी. जिसके बाद तिमिलाई बीजेपी ने पलटवार करते हुए शिवसेना के आरोपों को खारिज किया है. ज्ञात रहे कि बाबरी मस्जिद की शहादत के बाद और राम मंदिर मामले पर भाजपा पर वोटों का ध्रुवीकरण करने का आरोप लगता रहा है.
इससे पहले भाजपा के कई नेता बाबरी मस्जिद की शहादत पर खुशी भी व्यक्त कर चुके हैं और वह खुले मंच पर यह कहते नजर आए हैं कि उन्होंने मस्जिद शहीद किया था और वह मस्जिद को असंवैधानिक ढांचा बताते आये हैं, लेकिन आज शिवसेना के आरोपों ने भारतीय जनता पार्टी की मुश्किलें बढ़ा दी हैं.
शिवसेना का आरोप है कि 2024 के लोकसभा चुनाव का प्रचार राम मंदिर के लिए चंदा इकट्ठा करने के आड़ में ही किया जाएगा. भाजपा ने इस आरोप को खारिज करते हुए कहा कि यह पार्टी के लिए कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है और उसने शिवसेना पर पहले राम मंदिर निर्माण के भूमि पूजन और फिर चंदा एकत्र करने की मुहिम में बाधाएं पैदा करने का आरोप लगाया।
शिवसेना ने अपने मुखपत्र ‘सामना’ में कहा कि यह कभी तय नहीं हुआ था कि भव्य मंदिर का निर्माण लोगों के चंदे से किया जाएगा। उसने कहा कि भगवान राम के नाम पर प्रचार अभियान एक बिंदू पर बंद हो जाना चाहिए, लेकिन ऐसा होता दिख नहीं रहा। उसने आरोप लगाया, 'लोगों से चंदा एकत्र करने का मामला सीधा-सरल नहीं है। यह राजनीतिक है।'
श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास के महासचिव चंपत राय ने पिछले सप्ताह कहा था कि अयोध्या में राम मंदिर का निर्माण जन संपर्क कार्यक्रम के जरिए लोगों से घरेलू स्तर पर एकत्रित किए गए धन से ही किया जाएगा क्योंकि न्यास के पास विदेशों से दान लेने की जरूरी मंजूरी नहीं है।
राय ने कहा था कि राम मंदिर वास्तव में 'राष्ट्र मंदिर' का रूप लेगा और श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र मंदिर निर्माण के लिए देशभर में जन संपर्क एवं योगदान अभियान शुरू करने जा रहा है। मराठी समाचार पत्र ‘सामना’ ने किसी पार्टी या संगठन का नाम लिए बगैर कहा, 'मंदिर का निर्माण किसी राजनीतिक दल के राजनीतिक हित के लिए नहीं किया जा रहा है, बल्कि इसे देश में हिंदू गौरव की पताका फहराने के लिए किया जा रहा है।'
उसने दावा किया कि इस संपर्क मुहिम को चार लाख स्वयंसेवक लागू करेंगे। शिवसेना ने कहा, 'इस जनसंपर्क कार्यक्रम का मकसद भगवान राम की आड़ में 2024 लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार करना है।' पार्टी ने सवाल किया कि इस कार्यक्रम को कौन से स्वयंसेवक चलाएंगे और उनके संगठन का नाम क्या है?
उसने कहा कि मंदिर निर्माण मुहिम की शुरुआत में विहिप नेता अशोक सिंघल, विनय कटियार और अन्य ने अयोध्या में डेरा डाला था। भाजपा नेता एलके आडवाणी ने रथ यात्रा की थी और शिवसेना संस्थापक दिवंगत 'बाल ठाकरे की प्रेरणा से बाबरी मस्जिद की गुबंद पर हथौड़ा' चला था।
उसने कहा, 'यह इतिहास है, लेकिन आज अयोध्या राम मंदिर मालिकाना हक का विषय बन गया है।' शिवसेना के नेता एवं सांसद संजय राउत ने सोमवार को पत्रकारों से कहा, 'घर-घर जाकर भगवान के नाम पर चंदा मांगना राम मंदिर और हिंदुत्व का अपमान है।' उन्होंने किसी पार्टी का नाम लिए बगैर कहा कि भगवान राम के नाम पर 'राजनीतिक नाटक' बंद हो जाना चाहिए।
राउत ने कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद मंदिर का निर्माण किया जा रहा है और प्रधानमंत्री ने इसका भूमि पूजन किया। उन्होंने कहा कि कई उदार लोग न्यास के बैंक खाते में चंदा दे रहे हैं और शिवसेना ने भी एक करोड़ रुपए का चंदा दिया है। राउत ने कहा, 'फिर आप किस प्रचार के लिए इन चार लाख स्वयंसेवकों को भेज रहे हैं।'
इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा विधायक एवं महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री आशीष शेलार ने कहा, 'वे डरे हुए क्यों हैं? संजय राउत 2024 के चुनाव में अपनी हार की नींव क्यों रख रहे हैं?' उन्होंने कहा, 'भाजपा के लिए यह कभी राजनीतिक मुद्दा नहीं था और न ही है।' शेलार ने शिवसेना पर पहले राम मंदिर के भूमि पूजन में बाधा उत्पन्न करके और अब चंदा मुहिम में अवरोध उत्पन्न करके राम विरोधी रुख अपनाने का आरोप लगाया।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.