सूरज ग्रहण की लाइव तस्वीरें
भारत में सूर्य ग्रहण (सूर्यग्रहण) जून 2020 लाइव अपडेट्स: जब सूर्य, चंद्रमा और पृथ्वी एक सीधी रेखा या लगभग सीधे विन्यास में संरेखित होते हैं, जैसे कि चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच सूर्य की किरणों को सीधे पृथ्वी पर पहुँचने से रोकता है, इसे साइंस में सूर्य ग्रहण कहते हैं। संरेखण के आधार पर, तीन प्रकार के सूर्य ग्रहण होते हैं - कुल, आंशिक और कुंडलाकार -
इस्लाम के अनुसार सूरज ग्रहण और चंद्र ग्रहण यह दोनों अल्लाह रब्बुल आलमीन की निशानियां हैं। इसका अर्थ यह है कि जो रब इनमें रोशनी दे सकता है वह रब इन से रोशनी छीन भी सकता है। इस से साइंस का विरोध नहीं होता है, बल्कि साइंस की अपनी थ्योरी है। इस्लाम के अनुसार यह इसलिए होता है ताकि लोग अपने पाप से तौबा कर के नेकी की तरफ लौटे आएं।
इस्लाम के अनुसार यह किसी की जिंदगी या मौत से वाबस्ता/ जुड़ा नहीं है। अर्थात किसी के मरने या किसी के पैदा होने पर नहीं होते है। अल्लाह के नबी फरमाते हैं कि जब भी तुम इन में से किसी एक को ग्रहण लगा हुआ देखो चाहे वह सूरज ग्रहण हो या चांद ग्रहण हो तो इतनी लंबी नमाज पढ़ो जब तक की सूरज और चांद ग्रहण खत्म ना हो जायें। इस्लाम का अध्ययन करने के बाद यह बात पूरी तरह स्पष्ट होती है।
इस्लाम ने सूरज और चांद ग्रहण को ले करके यह स्पष्ट किया है कि किसी के मरने या जीने से उनका कोई संबंध नहीं है बल्कि परमात्मा ईश्वर और अल्लाह अपने मानने वालों को या लोगों को इसके जरिए यह पैगाम देता है कि जो अल्लाह इन में रोशनी देता है वह इन से रोशनी छीन भी सकता है, इसलिए अल्लाह के नबी काफी लंबी नमाज पढ़ते थे और इस्लाम अपने मानने वालों से इस बात की अपेक्षा करता है कि वह लंबी नमाज़ पढ़े और तौबा करें। अल्लाह रब्बुल आलमीन से दुआ करें और अपने गुनाहों की माफ़ी मांगें। वह (अल्लाह) माफ़ करने वाला है।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.