केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने ईसाई समुदाय के लोगों से की मुलाक़ात
नई दिल्ली में ईसाई समुदाय के प्रमुख लोगों से संवाद के दौरान केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी की प्रेस विज्ञप्ति:
नई दिल्ली, 28 सितम्बर, 2021: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री श्री मुख्तार अब्बास नकवी ने आज यहाँ कहा कि आस्तिक और नास्तिक दोनों के सह-अस्तित्व वाले देश में जबरन धर्मान्तरण किसी भी धर्म के विस्तार और विश्वास का पैमाना नहीं हो सकता।
आज नई दिल्ली में ईसाई समुदाय के प्रमुख लोगों से संवाद के दौरान श्री नकवी ने कहा कि भारत में आस्तिक और नास्तिक, दोनों को समान संवैधानिक एवं सामाजिक अधिकार और सुरक्षा है।
श्री नकवी ने कहा कि भारत में जहाँ हिन्दू, मुसलमान, सिख, ईसाई, जैन, बौद्ध, पारसी, यहूदी, बहाई, जैसे लगभग दुनिया के सभी मजहबों के मानने वाले रहते हैं, वहीँ भारत में किसी भी मजहब को ना मानने वाले करोड़ों लोग भी रहते हैं।
श्री नकवी ने कहा कि भारत दुनिया का अकेला ऐसा देश है जहां सब धर्मों के त्यौहार-पर्व मिल-जुल कर मनाये जाते हैं। हमें इस साझा विरासत और ताकत को मजबूत रखना है। सहिष्णुता हमारा संस्कार एवं सह-अस्तित्व हमारी संस्कृति है। इसके साथ किसी भी तरह की छेड़छाड़ भारत की आत्मा पर चोट होगी।
श्री नकवी ने कहा कि भारत में दुनिया के सभी धर्मों के मानने वाले रहते हैं, उनके धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक, शैक्षणिक अधिकारों की सुरक्षा ही देश की "अनेकता में एकता" की खूबसूरती है।
श्री नकवी ने कहा कि सह-अस्तित्व के संस्कार और सहिष्णुता की संस्कृति, संकल्प को किसी भी परिस्थिती या हालत में कमजोर नहीं होने देना है। यह हमारी राष्ट्रीय जिम्मेदारी है।
श्री नकवी ने कहा कि भारत कभी भी धार्मिक कट्टरता और असहिष्णुता का शिकार नहीं हो सकता, क्योंकि भारत जहाँ दुनिया का सबसे बड़ा आध्यात्मिक-धार्मिक ज्ञान का केंद्र है, वहीँ "सर्व धर्म समभाव" एवं "वसुधैव कुटुंबकम" की प्रेरणा का स्रोत भी है।
इस अवसर पर अल्पसंख्यक कार्य राज्यमंत्री श्री जॉन बारला; राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग के अध्यक्ष सरदार इक़बाल सिंह लालपुरा; अल्पसंख्यक कार्य मंत्रालय की सचिव श्रीमती रेणुका कुमार; आर्कबिशप अनिल जोसेफ; बिशप सुबोध सी. मंडल एवं देश भर से धार्मिक, सामाजिक, शिक्षा, स्वास्थ्य, कला-संस्कृति आदि क्षेत्र के प्रमुख लोग उपस्थित रहे।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.