बेंगलूरु। उन्नत समाज-समर्थ राष्ट्र की अवधारणा के साथ पिछले एक दशक से ब्राह्मण समाज की अग्रणी संस्था विप्र फाउण्डेशन (विफा) कार्यरत है। वर्ष 2019 को दशाब्दी वर्ष के रूप में मनाते हुए वर्ष व्यापी 10 कार्यक्रमों की श्रृंखला तैयार की गयी है। विप्र फाउण्डेशन द्वारा इस "दिव्य दशाब्दी" वर्ष समारोह का शुभारंभ बेंगलुरू से करने का निश्चय किया गया है। आगामी 7 सितम्बर को विफा की वार्षिक साधारण सभा और फिर 8 सितम्बर को दिव्य दशाब्दी नामक भव्य समारोह यहां होगा।
उपरोक्त बातें विप्र फाउंडेशन के संस्थापक संयोजक सुशील ओझा ने सोमवार को बेंगलुरु के गोडवाड़ भवन में आयोजित बैठक में कही। बैठक का आयोजन विफा की कर्नाटक ईकाई जोन-18 द्वारा आयोजित किया गया।
जिसमें ब्राह्मण समाज के बड़ी संख्या में विशिष्टजन उपस्थित थे। इस तैयारी बैठक को सम्बोधित करते हुए ओझा ने बताया कि राष्ट्रीय परिषद की बैठक तथा दशाब्दी समारोह में सम्मिलित होने देश-विदेश से समाजिक, औद्योगिक, राजनैतिक, कला-साहित्य जगत आदि अनेक क्षेत्रों के शताधिक लोग बेंगलुरू आयेंगे। सुशील ओझा ने बताया कि दक्षिण भारत में रचे-बसे मरुधरा के दस उद्यमियों का सम्मान, वीसीसीआई प्रिविलेज कॉर्ड का शुभारंभ, उच्च शिक्षार्थी युवाओं को आर्थिक सहयोग इस समारोह के मुख्य आकर्षण होंगे।
विफा की कर्नाटक ईकाई के महामंत्री जगदीश आचार्य ने बताया कि समारोह बाबत बेंगलुरु समाज में खासा उत्साह है व बाहर से आने वाले स्वजनों के आतिथ्य हेतु सभी के सहयोग से स्थानीय ईकाई शानदार तैयारियाँ कर रही है। राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हरिराम सारस्वत ने बताया कि लगभग 125 लोगों के बेंगलूरु पहुंचने की सूचना है जिसमें देश के सभी राज्यों व विदेश से भी विप्रजन आयेंगे। दशाब्दी समारोहबेंगलूरु के पैलेस ग्राउण्ड के किंग्स कोर्ट में होगा। जहाँ दक्षिण भारत के सभी राज्यों व स्थानीय समाज के लोग बड़ी संख्या में पहुंचेगे। विफा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्रीकान्त पाराशर ने बैठक की अध्यक्षता करते हुए सभी का स्वागत किया।
उन्होंने कहा कि विप्र फाउण्डेशन ने विगत दस वर्षों में उल्लेखनीय कार्य किये हैं। कर्नाटक ईकाई के लिये गौरव का विषय है कि दशाब्दी समारोह शुभारंभ हेतु हमारे बेंगलुरू शहर का चयन किया गया गया है। पाराशर ने सभी कार्यकर्ताओं से कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु सक्रिय योगदान का आह्वान किया। इस अवसर पर राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य राजेन्द्र जोशी, श्रीमती सरोजा व्यास, महेंद्र उपाध्याय ने भी अपने अपने विचार व्यक्त किए।
भगवान परशुराम जी के छाया चित्र के समक्ष दीप रोशन कर शुरू हुए कार्यक्रम में सुशील ओझा का विफा जोन18 के पदाधिकारियों द्वारा सत्कार भी किया गया। विफा ज़ोन 18 के कार्यकारी अध्यक्ष कमलेश डिडवानिया ने सभी का आभार प्रकट किया। बैठक का संचालन जगदीश आचार्य ने किया। बैठक में राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गोविंदसिंह राजपुरोहित, सुरेश पारीक,, बाबूसिंह नोरवाल, राजेन्द्र तिवाड़ी सहित अनेक पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.