देश को जोड़ेगा ‘हम हिन्दुस्तनी’ अभियान
एक लाख लोगों में तिरंगा बांटेगी सीतामढ़ी संघर्ष समिति
सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ चलेगा हस्ताक्षर अभियान
संविधान की प्रस्तावना की 5 लाख प्रतियां लोगों में वितरित की जाएंगी
देश और समाज को बंटने नहीं देंगे : शम्स शाहनवाज
संशोधित नागरिकता कानून (सीएए), एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ लोगों के बीच अभियान चलाने के लिए सीतामढ़ी संघर्ष समिति ‘हम हिन्दुस्तानी’ का आयोजन कर रही है। इसके अंतर्गत जिले में विभिन्न स्तरों पर जन अभियान चलाने का निर्णय किया गया है, जिसके तहत एक लाख लोगों को तिरंगे दिए जाएंगे। इसी क्रम में सीएए, एनपीआर और एनआरसी के खिलाफ हस्ताक्षर अभियान चलाया जाएगा। साथ ही प्रधानमंत्री, गृहमंत्री, बिहार के मुख्यमंत्री और उपमुख्यमंत्री को संविधान की प्रति भेजी जाएगी।
स्थानीय मेहसौल चौक स्थित यासीन मंजिल में आयोजित संवाददाता सम्मेलन में इसकी जानकारी देते हुए सीतामढ़ी संघर्ष समिति के अध्यक्ष मो. शम्स शाहनवाज ने कहा कि किसी भी कीमत पर समाज को बंटने नहीं दिया जाएगा। संविधान की मूल भावना से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। समिति ने निर्णय किया है कि इस अहम मुद्दे पर लोगों को जागरुक करने के लिए और अभियान में उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए सघन जनसंपर्क अभियान चलाया जाएगा। शम्स ने बताया कि हम हिन्दुस्तानी सिर्फ एक अभियान नहीं बल्कि देशवासियों की आवाज है। अभियान के तहत एक लाख लोगों को तिरंगा देने के साथ ही संविधान की प्रस्तावना की 5 लाख प्रतियां लोगों में वितरित की जाएंगी। गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर एक भव्य ‘संविधान की शपथ’ कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा।
संवाददाता सम्मेलन में समिति के उपाध्यक्ष वीरेंद्र कुशवाहा, अफरोज आलम, रंजीत कुमार, मनीष कुमार, संजीव कुमार यादव, तौकीर अनवर, पप्पू कुमार, नसीम अहमद, एडवोकेट रिजवी अनवर, संजय कुमार यादव, मो.रहमतुल्लाह मुन्ना,
मो. सैफुल्लाह, संजय सिंह आदि मौजूद थे।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.