इस तरह कांग्रेस 2024 में करना चाहती है इतिहासिक प्रदर्शन
इतनी सीटों पर चुनाव लड़ेगी कांग्रेस
वतन समाचार के लिए शादाब खान की रिपोर्ट
इंडियन नेशनल कांग्रेस ने 2019 के लोकसभा चुनावों में 421 सीटों पर चुनाव लड़ा था, लेकिन नतीजे आने के बाद उसे ऐतिहासिक झटका लगा था। देश की सबसे पुरानी पार्टी अपना सबसे खराब प्रदर्शन देते हुए लोकसभा में सिर्फ 52 सीटों पर सिमट कर रही गई थी। 2024 के लोकसभा चुनावों के बेहद क़रीब आकर कांग्रेस ने इस बात के संकेत दिए हैं कि वह अपनी पिछली गलती नहीं दोहराएगी। आगामी चुनावों में कांग्रेस कम सीटों पर चुनाव लड़ सकती है और इंडिया ब्लॉक में अपने साथियों के संग सीटों का बंटवारा कर सकती है। कांग्रेस ने कितनी सीटों पर चुनाव लड़ने के संकेत दिए हैं और अलग-अलग राज्यों में सीट बंटवारे की क्या स्थिति है, देखिए वतन समाचार की इस रिपोर्ट में।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे, महासचिव केसी वेणुगोपाल और पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पार्टी की राष्ट्रीय गठबंधन समिति से गुरुवार को मुलाकात की। इंडियन एक्सप्रेस की खबर के अनुसार खरगे ने इस बैठक से पहले एआईसीसी के महासचिवों-AICC, राज्य प्रभारियों और राज्य अध्यक्षों के साथ एक अन्य बैठक की। खरगे ने इस बैठक में कहा कि पार्टी सिर्फ 255 सीटों पर ही फोकस करेगी। इस बैठक में राहुल गांधी भी शामिल रहे। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस की राज्य इकाइयों के अध्यक्ष यह मान रहे हैं कि पार्टी इस बार इंडिया ब्लॉक के अन्य साझेदारों के साथ सीटों का बंटवारा करने के लिए तैयार है।
आपको बता दें कि 2019 लोकसभा चुनावों में कांग्रेस ने गठबंधन के बावजूद 421 सीटों पर चुनाव लड़ा था। उस साल कांग्रेस ने किस राज्य में कैसा गठबंधन किया था यह भी आपको बता देते हैं। कांग्रेस ने बिहार में आरजेडी से गठबंधन किया था तो 40 लोकसभा सीटों में से सिर्फ नौ पर ही चुनाव लड़ा था। इसके अलावा झारखंड में जेएमएम से गठबंधन कर कांग्रेस 14 में से सात सीटों पर चुनाव लड़ी थी। कर्नाटक में जेडीएस से हाथ मिलाकर कांग्रेस ने 28 में से 21 सीटों पर हाथ आज़माया था। महाराष्ट्र में कांग्रेस एनसीपी के साथ गठबंधन में थी और उस राज्य की 48 में से 25 सीटों पर चुनाव लड़ी थी।
इसके अलावा कांग्रेस ने तमिलनाडु में डीएमके के साथ गठबंधन कर 39 में से नौ सीटों पर अपनी क़िस्मत आज़माई थी। देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में कांग्रेस किसी से क़रार नहीं कर पाई थी इसलिए उसने 80 में से 70 सीटों पर अपने प्रत्याशी उतारे थे।
इस बार के चुनावों में कांग्रेस को उत्तर प्रदेश के अलावा दिल्ली, पंजाब और पश्चिम बंगाल में भी गठबंधन करने के लिए कड़े फैसले लेने होंगे। पंजाब की सत्ता पर काबिज़ आम आदमी पार्टी ने जहां सीटों के बंटवारे में अपनी दिलचस्पी ज़ाहिर की है, वहीं कांग्रेस का मानना है कि इस राज्य में आप से हाथ मिलाना खुदकुशी करने के बराबर है। बात करें पश्चिम बंगाल की तो कुछ मीडिया रिपोर्टों के अनुसार तृणमूल कांग्रेस इंडिया ब्लॉक के लिए सिर्फ दो सीटें ही कुरबान करना चाहती है। बंगाल के कांग्रेस अध्यक्ष अधीर रंजन चौधरी को जब इन खबरों के बारे में पता चला तो उन्होंने कहा कि कांग्रेस ममता की दया पर नहीं चल रही है। सूत्रों के अनुसार कांग्रेस इस राज्य में छह सीटों पर चुनाव लड़ना चाहती है यानी फिलहाल के लिए इस राज्य में भी गठबंधन की संभावना नहीं नज़र आ रही।
उत्तर प्रदेश में भी समाजवादी पार्टी ने कहा है कि वह 65 सीटों पर चुनाव लड़ेगी जिसके बाद कांग्रेस और आरएलडी के लिए सिर्फ 15 सीटें बचती हैं। अब कांग्रेस ने फैसला किया है कि वह अलग-अलग राज्यों में इंडिया ब्लॉक की पार्टियों के साथ एक-एक करके बैठक करेगी और मसलों को सुलझाने की कोशिश में जुट जाएगी।
कांग्रेस इंडिया ब्लॉक के मतभेदों को खत्म करने की कोशिश में कितनी सफल होगी यह आने वाले महीनों में धीरे-धीरे साफ होता चला जाएगा। फिलहाल मेरी तरफ से इतना ही। आप देखते रहिये वतन समाचार।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.