Supreme Court || देश की सब से बड़ी अदालत में छात्र बड़ी जीत को ओर, सौरभ दास का आया X
आज छात्रों की देश की सब से बड़ी अदालत में बड़ी जीत होती दिखाई दे रही है. केंद्र सरकार ने इस सन्दर्भ में जो कुछ कहा है उसे आप नीचे पढ़ सकते हैं.
#BREAKING केंद्र के बाद, चार और राज्यों ने भी #SupremeCourt में अर्ज़ी दाखिल कर अनुच्छेद 142 के तहत मिले SC को विशेष शक्तियों का इस्तेमाल करते हुए छात्र प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ दर्ज FIR को रद्द करने की मांग की है।
कल, केंद्र ने दिल्ली में दर्ज FIR को रद्द करने के लिए अर्ज़ी दाखिल की थी।
सॉलिसिटर जनरल ने CJI से राज्यों की अर्जियों पर दोपहर 2 बजे सुनवाई करने का अनुरोध किया है।
इस पर सौरव दास ने कहा है कि “कल रात मैंने कहा था कि हमें उम्मीद है कि BJP/NDA शासित दूसरे राज्य भी छात्रों और प्रदर्शनकारियों के ख़िलाफ़ सभी FIR रद्द करने के लिए अर्ज़ी दायर करेंगे। अब ऐसा हो गया है। पश्चिम बंगाल, बिहार, असम और महाराष्ट्र में। केंद्र सरकार बाकी सभी राज्यों के लिए भी इसकी गारंटी देते हुए बयान देगी। इस मामले पर दोपहर 2 बजे सुनवाई होगी। उसके बाद मुझे कोर्ट में बयान देना है।
पाठकों को हम बता दें कि राज्य सरकारों ने केंद्र सरकार की ओर से 25 जुलाई को कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) को दिए गए उस आश्वासन का हवाला दिया, जिसके अनुसार आंदोलन वापस लेने की स्थिति में प्रदर्शनकारियों के खिलाफ दर्ज मामले वापस लिए जाने थे। बिहार, पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र और असम सरकारों ने जुलाई में NEET परीक्षा प्रश्नपत्र लीक के विरोध में हुए छात्र प्रदर्शनों से जुड़ी 116 FIR रद्द कराने के लिए सुप्रीम कोर्ट का रुख किया। चारों राज्यों ने सुप्रीम कोर्ट (SUPREME COURT) से संविधान के अनुच्छेद 142 के तहत अपने विशेष अधिकार का इस्तेमाल करते हुए FIR रद्द करने का आग्रह किया।
अब इस मामले में आखिरी फैसला SC (देश की सब से बड़ी अदालत ) को लेना है. यह देखना बड़ा दिलचस्प होगा कि इस मामले में SC आगे क्या फैसला लेता है, जिस पर देश की निगाहें टिकी है.
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.