सोनू निगम सहित नीरज चोपड़ा को भी किया गया पुरुस्कृत, जानिए विजेताओं की सूची
इस साल राष्ट्रपति भवन पद्म पुरस्कारों का आयोजन कर रहा है। राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने सोमवार को राष्ट्रपति भवन में आयोजित होने वाले समारोह में कुल 74 विशिष्ट हस्तियों को पद्म पुरस्कार प्रदान किया।
बता दें कि इस साल 128 पद्म पुरस्कार प्रदान किए गए जिसमे पहला नागरिक अलंकरण समारोह 21 मार्च को आयोजित किया गया था, जिसमें 54 हस्तियों को सम्मान दिया गया था। पुरस्कार तीन श्रेणियों में प्रदान किए जाते हैं - पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री।
वहीं दूसरे चरण में पद्मा भूषण प्रदान किया गया। इस साल की सूची में चार पद्म विभूषण, 17 पद्म भूषण और 107 पद्म श्री पुरस्कार शामिल हैं। पुरस्कार पाने वाले विशिष्ट हस्तियों में 34 महिलाएं हैं और इस सूची में 13 मरणोपरांत पुरस्कार विजेताओं के अलावा विदेशियों, अनिवासी भारतीयों और भारत के प्रवासी नागरिकों की श्रेणी के 10 लोग भी शामिल हैं।
केवल इतना ही नहीं, टोक्यो ओलंपिक के स्वर्ण पदक विजेता नीरज चोपड़ा को भी राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद ने पद्म श्री से सम्मानित किया। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अलग-अलग क्षेत्रों में पद्मभूषण पद्मश्री और पद्म विभूषण प्रदान किए। यह अलग छेत्र थे : साहित्य और शिक्षा, कला, चिकित्सा, अध्यात्मवाद, सामाजिक कार्य, कृषि, जमीनी स्तर पर नवाचार, इंजीनियरिंग, व्यापार और उद्योग, खेल, और सार्वजनिक मामले।
पुरस्कारों की सूची के बारे में बात की जाए तो, शैबाल गुप्ता को साहित्य और शिक्षा, ललिता वकील को कला, बालाजी तांबे को चिकित्सा, सदगुरु ब्रह्मेशानंद आचार्य स्वामीजी को अध्यात्मवाद, संत बाबा इकबाल सिंह को सामाजिक कार्य, विद्या बिंदु सिंह को साहित्य और शिक्षा, तातियाना श्यामयान को साहित्य और शिक्षा, प्रभाबेन शाह को सामाजिक कार्य, वीरस्वामी सेशिया को चिकित्सा, गुरु तुलु रिनपोचे को अध्यात्मवाद, गद्दम पद्मजा रेड्डी को कला, सकीनी रामचंद्राय को कला, चिरापत प्रपंदिव्य को साहित्य और शिक्षा, सोनू निगम को कला, वी एल घाका को साहित्य और शिक्षा, सेरिंग नामग्याल को कला, amai महालिंगा को कृषि के लिए पुरुस्कार प्रदान किया गया।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.