भगवंत मान ने लिया एक और ऐतिहासिक फैसला, कर्मचारियों के लिए खुशखबरी
पंजाब के नए मुख्यमंत्री भगवंत मान ने पंजाब में एक फैसला लिया। भगवंत मान का दावा है कि यह फैसला बहुत ही ऐतिहासिक है और ऐसा फैसला आज तक किसी ने नहीं लिया। भगवंत मान और पंजाब आम आदमी पार्टी के इस फैसले से पंजाब के सभी कच्चे कर्मचारियों को फायदा होने वाला है।
बता दें कि पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने यह फैसला लिया है कि पंजाब में अधिक से अधिक जितने भी 35 हजार के करीब कर्मचारी हैं अब वह पक्के कर्मचारी होंगे। लोगों तक यह फैसला पहुंचाते हुए भगवंत मान का कहना है कि, “हम लोग पहले से ही 70 साल लेट हैं इसके अलावा हम और आराम नहीं कर सकते।”
भगवंत मान ने बताया कि किस प्रकार चुनाव का प्रचार करते हुए उन्हें और अरविंद केजरीवाल को बहुत से कच्चे कर्मचारी मिले जो अपनी परेशानियों का हल ढूंढने मुख्यमंत्री तक पहुंचे थे। उन्होंने अपनी परिस्थिति की तुलना लटकती हुई तलवार से की और कहा कि हम पर यह एक बहुत बड़ी परेशानी है।
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने अपना फैसला सुनाते हुए यह खुशखबरी दी कि ग्रुप सी और ग्रुप डी के जितने भी 35 हज़ार कर्मचारी हैं उन्हें अब पक्का कर्मचारी बना दिया जाएगा। आगे की प्रक्रिया बताते हुए भगवान मान ने कहा कि मैंने यह आदेश जारी कर दिया है कि आने वाले विधानसभा की बैठक से पहले इसका बिल बना कर मुख्यमंत्री कार्यालय तक पहुंचा दिया जाए ताकि विधान सभा की बैठक में इसे पारित करके लागू कर दिया जाए।
इतना ही नहीं मुख्यमंत्री मान पंजाब की जनता को आश्वासन दिलाते हुए कहते हैं कि, “यह हमारा आखरी फैसला नहीं है। यह बस एक शुरुआत है। इसके आगे और भी कई फैसले लिए जाएंगे बस आप हमारी पार्टी का समर्थन कीजिए और पार्टी को समय दीजिए।”
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.