क्या ईद में फिर आ जाएगा कोविड-19
भारत में फिर दस्तक दे रहा है कोविड-19
कोविड-19 महामारी भारत में फिर दस्तक दे रही है,टीकाकरण के बाद भी तेज़ी से बढ़ रहा है कोरोना ,आरहे है कई मामले सामने।
बता दें , आज देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के 1,007 मामले सामने आए हैं, देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना के सक्रिय मामले घटकर के 11,058 रह गए हैं, फिलहाल देश में सक्रिय मामले अब कुल मामलों का महज 0.03 फीसदी ही बचे हैं।
साथ ही भारत में कोविड से जुड़े सभी प्रोटोकोल को हटा दिया गया है,और टीकाकरण पर ज़ोर दिया जा रहा है,लेकिन लगातार कोविड के मामले सामने आरहे है,देश में अब तक 1,86,18,62,924 लोगों को टीका लग चुका है,जिसमें 99,68,76,985 नागरिकों को पहली डोज़ और 84,13,01,909 को दूूूूसरी डोज़ लग चुकी है,लेकिन टीकाकरण के बाद भी नहीं थम रहा है कोरोना।
गाज़ियाबाद, नोएडा और अब दिल्ली के स्कूल में भी कोविड के केस मिले है, बता दें दिल्ली के स्कूल में एक छात्र और शिक्षक संक्रमित हुए है, जिसके बाद अन्य छात्रों को छुट्टी दी गई ।गाज़ियाबाद के दो स्कूलों में भी तीन छात्रों कि कोरोना रिपोर्ट पॉजिटिव आई जिसके बाद स्कूल को 3 दिन के लिए बंद किया गया वहीं नोएडा के स्कूल में तीन शिक्षक वायरस से हुए संक्रमित तो स्कूल को एक हफ्ते के लिए बंद कर ऑनलाइन करी गई क्लासिस ।
दिल्ली एनसीआर में स्कूलों में बढ़ते मामलों को लेकर दिल्ली मुख्यमंत्री और शिक्षा मंत्री काफी चिंतित नज़र आरहे है, मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने मामले की जानकारी मिलने पर कहा-हम दिल्ली में कोविड के बढ़ते मामलों पर नज़र रख रहे हैं। लोग अस्पताल में भर्ती नहीं हो रहे हैं और अभी चिंता करने की बात नहीं है। अगर ज़रूरत पड़ेगी तो हम स्कूलों के लिए दिशा-निर्देश ज़रूर लाएंगे।
वहीं शिक्षा मंत्री और राज्य के उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा-दिल्ली में कोविड के मामलों में बढ़ोतरी हुई है। हम भी स्कूलों पर निगरानी रखे हुए हैं। हमने शिक्षा विभाग के अधिकारियों को भी नए दिशा-निर्देश जारी करने के लिए कहा है। कल तक हम इन दिशा-निर्देशों को जारी कर देंगें ।
बता दें चीन के शहर शंघाई में आज 27,000 कोविड 19 के केस मिले है, जिसके कारण वहां लॉकडाउन लगा है, जिसके चलते 25 मिलियन लोग हफ्तों से अपने घर पर बंद है ,और वहां हालात इतने बिगड़ चुके है की वायरस के बजाय अब निजी जरूरतों की वजह से भी लोग परेशान है ,और खाने पीने के उत्पाद की काफी कमी होरही है।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.