मणिपुर/नयी दिल्ली: भारत जोड़ो यात्रा की तारीखी कामयाबी के बाद कांग्रेस पार्टी ने इसका पार्ट 2 लांच किया है। पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष और केरल के वायनाड़ से सांसद राहुल गांधी ने अपनी यात्रा मणिपुर से शुरू की है। इसका नाम इस बार भारत जोड़ो के साथ-साथ "भारत जोड़ो नया यात्रा" दिया गया है और कांग्रेस पार्टी की तरफ से यह नारा दिया जा रहा है कि संघर्ष जारी रहेगा न्याय का हक मिलने तक। पार्टी की तरफ से यह भी कहा जा रहा है कि लोगों की आवाज दबने नहीं दी जाएगी और उन्हें बोलने का और उनको समझने का पूरा अवसर दिया जाएगा, लेकिन यात्रा के पहले दिन ही कांग्रेस पार्टी को एक जबरदस्त झटका भी लगा है। कांग्रेस पार्टी की यात्रा जहां खत्म होनी थी वहीं से पार्टी के लिए एक बुरी खबर आई है। INCपार्टी के साथ जिस परिवार का 53 साल का पुराना रिश्ता था अब उस के पुत्र और वारिस मुरली देवड़ा के बेटे मिलन देवड़ा ने कांग्रेस पार्टी का साथ छोड़ दिया है और पार्टी की विरोधी शिवसेना (एकनाथ शिंदे) का दामन थाम लिया है। माना यह जा रहा है कि मिलन देवड़ा कांग्रेस पार्टी से नाराज चल रहे थे क्योंकि उनको अपनी सीट महफूज नजर नहीं आ रही थी, जिस सीट से मिलान देवड़ा को लड़ना था वह सीट इस वक्त शिवसेना उद्धव भाई ठाकरे UBT के पास है लेकिन मिलन देवड़ा के पाला बदलने का असर कांग्रेस पार्टी पर कितना गहरा होगा यह तो आने वाला समय बताएगा लेकिन राहुल की यात्रा पूरी ताकत के साथ पहले दिन शुरू हो गई, हालांकि ग्राउंड पर कुछ बद-नजमी भी देखने को मिली और तय समय के मुताबिक राहुल गांधी भाषण देने नहीं पहुंचे, जिस के कारण काफी लोग भूख प्यास से परेशान रैली स्थल से चले भी गए।
कांग्रेस पार्टी को इन बद-नज़मियों पर आने वाले दिनों में काबू भी पाना होगा अन्यथा पार्टी को इसका नुकसान उठाना पड़ सकता है। क्योंकि पार्टी पहले से ही संकट से जूझ रही है। ख़बरों के अनुसार लोगों और पत्रकारों को दोपहर का खाना शाम 6:00 बजे के बाद दिया गया जिसकी वजह से वह भी काफी निराशा और नाराज थे। राहुल ने आज जब 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' शुरू की और देश के लिए ऐसा दृष्टिकोण रखने पर जोर दिया जो हिंसा और नफरत पर नहीं, बल्कि सद्भाव और भाईचारे पर आधारित होगा। इंफाल के निकट थोबल से बस के जरिये यात्रा शुरू करने से पहले गांधी ने यह भी कहा कि 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' निकाली जा रही है क्योंकि देश भारी अन्याय के दौर से गुजर रहा है।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पार्टी शासित राज्यों के मुख्यमंत्रियों और कई सांसदों की मौजूदगी में पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने यात्रा को हरी झंडी दिखाई।
यात्रा के पहले ही दिन इस पर उस वक्त राजनीतिक विवाद का साया पड़ गया जब पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवरा ने कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा दे दिया, हालांकि कांग्रेस ने दावा किया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने 'हेडलाइन मैंनेजमेंट' के लिए इस्तीफे का समय तय किया।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ने यात्रा शुरू करने से पहले खोंगजोम युद्ध स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित की।
यात्रा की शुरुआत के मौके पर आयोजित जनसभा में बड़ी संख्या में महिला और युवा शामिल हुए। बहुजन समाज पार्टी से निलंबित सांसद दानिश अली भी इस यात्रा का हिस्सा बने।
इस कार्यक्रम में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी मौजूद नहीं थे।
यात्रा की शुरुआत के मौके पर राहुल गांधी ने कहा, "29 जून को मैं मणिपुर आया था और उस दौरे में जो मैंने देखा, जो मैंने सुना… मैंने पहले कभी नहीं देखा था, नहीं सुना था। 2004 से मैं राजनीति में हूं, पहली बार मैं हिंदुस्तान के एक प्रदेश में गया, जहाँ शासन का पूरा का पूरा ढांचा ध्वस्त कर गया था।"
उन्होंने दावा किया, "जिसको हम मणिपुर कहते थे, 29 जून के बाद वो मणिपुर रहा ही नहीं…. बंट गया, कोने-कोने में नफ़रत फैली, लाखों लोगों को नुकसान हुआ, भाई-बहन, माता-पिता आंखों के सामने मरे।"
राहुल गांधी ने दावा किया, "आज तक हिंदुस्तान के प्रधानमंत्री मणिपुर में आपके आंसू पोंछने, आपसे गले लगने, आपका हाथ पकड़ने नहीं आए... शर्म की बात है। शायद नरेंद्र मोदी जी के लिए, भाजपा और आरएसएस के लिए मणिपुर हिंदुस्तान का भाग ही नहीं है।"
उनका कहना था, "सवाल उठता है कि न्याय यात्रा क्यों? क्योंकि हम भारत में बड़े अन्याय के दौर से गुजर रहे हैं। सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक अन्याय... सिर्फ मणिपुर के लोगों, मणिपुर की परंपराओं के खिलाफ अन्याय नहीं है , बल्कि पूरे देश में अन्याय है।"
उन्होंने दावा किया, "आर्थिक दृष्टि से एकाधिकार स्थापित हो रहा है और कुछ लोगों की देश की सारी संपत्तियों तक पहुंच है। अधिकतरव्यवसाय, छोटे और मध्यम व्यवसाय नष्ट हो रहे हैं। बड़े स्तर की बेरोजगारी, बड़े पैमाने पर महंगाई का सामना पूरा भारत कर रहा है।"
उन्होंने कहा, "दलितों, आदिवासियों को देश की शासन व्यवस्था में कोई कारगर दखल नहीं है... ये वे मुद्दे हैं जिन्हें हम 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' उठाने जा रहे हैं।"
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष का कहना था, "आपके साथ हिंदुस्तान का अगला जो विज़न होगा… हिंसा का नहीं, नफ़रत का नहीं, एकाधिकार का नहीं, सद्भाव, समुचित भागीदारी और भाईचारे का दृष्टिकोण आपके साथ मिलकर, आपकी आवाज़ सुनकर हिंदुस्तान के सामने रखने जा रहे हैं। "
राहुल गांधी का कहना था कि वह इस यात्रा में भी पदयात्रा करना चाहते थे, लेकिन लोकसभा चुनाव के चलते समय की कमी के कारण ऐसा नहीं कर रहे हैं।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी वोट हासिल करने के लिए मणिपुर आए थे, लेकिन जब यहां के लोगों पर संकट आया तो वह यहां नहीं आए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि जनता के साथ 'मुंह में राम बगल में छुरी' जैसा व्यवहार नहीं करना चाहिए तथा आस्था के नाम पर वोट पाने के लिए "ढोंगबाजी'' नहीं की जानी चाहिए।
कांग्रेस ने इस यात्रा के लिए विपक्षी गठबंधन 'इंडिया' के अपने सहयोगी दलों के नेताओं को भी आमंत्रित किया है और उसे उम्मीद है कि विभिन्न राज्यों में इस गठबंधन से जुड़े दलों के प्रमुख नेता यात्रा का हिस्सा बनेंगे।
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने सात सितंबर 2022 से 30 जनवरी 2023 तक कन्याकुमारी से कश्मीर तक ‘भारत जोड़ो यात्रा’ निकाली थी। उनकी 136 दिन की इस पदयात्रा में 12 राज्यों और दो केंद्रशासित प्रदेशों के 76 लोकसभा क्षेत्रों से गुजरते हुए 4,081 किलोमीटर की दूरी तय की गई थी। कांग्रेस का कहना है कि लोकसभा चुनाव से पहले निकाली जा रही यह यात्रा 67 दिन में 15 राज्यों और 110 जिलों से होकर गुजरेगी। ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ के दौरान लगभग 6,700 किलोमीटर की दूरी तय की जायेगी। यात्रा ज्यादातर बस से होगी, लेकिन कहीं-कहीं पदयात्रा भी होगी।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.