अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार पर साधा निशाना, कहा 9 रुपए घटाना यानि जनता से धोका
राजस्थान : राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार द्वारा पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए जाने की खोली पोल। दरअसल मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दाम में आई कटौती पर कहा कि, “देश में महंगाई बढ़ने के अनेक कारण में से एक कारण डीजल और पेट्रोल के बढ़ते दाम भी है।”
उन्होंने पूर्व और वर्तमान की सरकार की तुलना करते हुए कहा कि जब यूपीए सरकार थी तब भी महंगाई आई परंतु डीजल और पेट्रोल के दाम 75 रुपए से ज्यादा नहीं बढ़े। डीजल और पेट्रोल के दाम आसपास रहें। अधिक जानकारी देते हुए मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहते हैं कि एक्साइज ड्यूटी लगने की न्यूनतम राशि 10 रुपए थी। परंतु सरकार इस बात को छिपाती है और जनता को अध्यन नहीं हो पाता।
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने केंद्र सरकार की पोल खोलते हुए जनता को बताया कि किस प्रकार सरकार ने एक्साइज ड्यूटी की न्यूनतम राशि 10 रुपए से बढ़ा कर 32 रुपए कर दी है। इतना ही नहीं, उन्होंने यह भी जानकारी दी कि एक बार उत्पाद पर एक्साइज ड्यूटी लग जाए तो बाद में वह सभी राज्यों में बटती है, केंद्र सरकार ने उसे भी घटा कर न के बराबर कर दिया है। जिसके बाद वह सभी पैसे उनके खातों में जा रहे हैं।
वहीं दुसरी और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत यह दावा भी करते हैं कि चुनाव के आते ही देश में पेट्रोल और डीजल के दाम बढ़ने कम हो गए थे, परंतु जैसे ही चुनाव खत्म हुए राज्यों में सरकारें बनी और फिर से पेट्रोल और डीजल के दामों में बढ़ोतरी हो गई।
हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा 9 रुपए घटाए जाने वाली बात पे मुख्यमंत्री अशोक गहलोत कहते हैं कि केंद्र सरकार ने पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ा कर इतना कर दिया फिर उसमें से 9 रुपए घटा दिए। अशोक गहलोत ने इसे जनता से धोका का नाम दिया है। उनका सुझाव है कि केंद्र को राज्य सरकार को भी मजबूत करना चाहिए। तक वह भी इस विषय में फैसला ले सकें।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.