CAA NPR और NRC के खिलाफ प्रदर्शन: आज़मगढ़ से आने वाली तस्वीरें काफी दर्दनाक
आज़म गढ़ के बिलरिया गंज में सुबह 4 बजे लाठीचार्ज, आंसू गैस एयर रबर की गोलियों के बाद सैकड़ो औरते, मर्द और बच्चे पुलिस के द्वारा डिटेन किये गए है। इंडिया अगेंस्ट हेट के लीडर नदीम खान के अनुसार मौलाना ताहिर मदनी भी पुलिस के कब्ज़े में है। पुलिस कुछ भी बात करने से इनकार कर रही है। उन्हों ने एक्टिविस्ट, वकील और मीडिया के लोगों से अनुरोध किया है कि डीएम और एसएसपी पर फ़ोन कर के दबाव बनायें।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार सीएए के खिलाफ धरने पर बैठीं थीं महिलाएं। यूपी पुलिस ने बुधवार की सुबह उनको हटा दिया है। उत्तर प्रदेश के सभी जिलों में नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) के खिलाफ प्रदर्शन जारी है। लखनऊ के घंटाघर से लेकर आजमगढ़ के जोहर पार्क में सीएए के खिलाफ महिलाएं धरने पर बैठी हैं।
इन धरनों को खत्म करने के लिए उत्तर प्रदेश पुलिस की ओर से कार्रवाई शुरू हो गई है। बिलारियागंज के जोहर पार्क में धरने पर बैठीं महिलाओं को पुलिस ने बुधवार तड़के हटा दिया। महिलाओं पर लाठीचार्ज और पथराव भी किया गया।
दरअसल, आजमगढ़ के बिलरियागंज थाना अंतर्गत जौहर पार्क में एनआरसी और सीएए के विरोध में महिलाएं दिल्ली के शाहीन बाग की तर्ज पर भारी संख्या में जुटकर विरोध प्रदर्शन कर रही थीं। धीरे-धीरे यह प्रदर्शन और बढ़ने लगा महिलाएं और छात्रों ने सड़क भी जाम करना शुरू कर दिया।
इसे रोकने के लिए पुलिस ने मान मनौवल कर उन्हें वापस जौहर पार्क में भेज दिया। पुलिस ने महिलाओं से कई बार अपील की लेकिन बात नहीं मानने के बाद सुबह 4 बजे पुलिस ने बल इस्तेमाल कर महिलाओं को वापस करना चाहा। पुलिस ने लाठीचार्ज और आंसू गैस के गोले दागे। साथ ही रबड़ गोली की फायरिंग भी की।
देखते ही देखते मामला तितर-बितर हो गया और जोहर पार्क में भगदड़ मच गई। बताया जा रहा है कि इसमें कई लोग अभी घायल हैं और वह अपने गांव की तरफ जा चुके हैं। बिलरियागंज के जोहर पार्क को पूरी तरह से खाली करा दिया गया है। पुलिस के अनुसार पुलिस ने पहले हल्का बल प्रयोग किया, लेकिन भीड़ ने पुलिस पर पत्थर बाज़ी की जिस के बाद पुलिस को एक्शन लेना पड़ा। हालांकि लोग पुलिस के दावे को सिरे से ख़ारिज कर रहे हैं। इस में सच्चाई क्या है, यह जांच का विषय है, जिस के बाद ही कुछ कहा जा सकता है।
इससे पहले उत्तर प्रदेश के पूर्व राज्यपाल अजीज कुरैशी और सात अन्य लोगों के खिलाफ गोमती नगर में सीएए विरोधी प्रदर्शनकारियों के साथ एकजुटता व्यक्त करने के लिए कैंडल मार्च निकाले जाने को लेकर मामला दर्ज किया गया।
सभी पर सीआरपीसी की धारा-144 के उल्लंघन के लिए मामला दर्ज किया गया है। अजीज कुरैशी के अलावा जिन लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है, उनमें महफूज, सलमान मंसूरी, मोहम्मद वली, रहनुमा खान, प्रियंका मिश्रा और सुनील लोधी शामिल हैं।
गोमती नगर के सहायक पुलिस आयुक्त संतोष सिंह ने कहा कि डिगडिगा चौराहे से फन मॉल तक सीएए के खिलाफ लगभग 30-40 लोगों ने कैंडल मार्च निकाला। अधिकारी ने कहा, 'वे पुलिस द्वारा पूछे जाने पर विरोध प्रदर्शन की अनुमति दिखाने में विफल रहे।'
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.