राहुल गांधी ने विशाल जनसभा को संबोधित करते हुए कहा – राजीव सातव जी, अमित चावड़ा जी, आनंद चौधरी जी, पूना जी कामत जी, सुनिल कामत जी,बिला भाई जी, शैलेश परमार जी, हमारे कैंडिडेटस तुषार चौधरी जी, धर्मेश पटेल जी, अशोक अधेवदा जी, स्टेज पर बैठे वरिष्ठ नेतागण, कांग्रेस के हमारे सब प्यारे कार्यकर्ता साथियों, भाईयो और बहनों, प्रेस के हमारे मित्रों, आप सबका यहाँ बहुत-बहुत स्वागत। इतनी गर्मी में आप सब मेरी बात सुनने आए, इसके लिए मैं आपका दिल से बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं।
चौकीदार चोर है के नारों के बीच श्री राहुल गांधी जी ने कहा कि ये देखो नया नारा चला है। पहले नारा हुआ करता था- अच्छे दिन- जनता कहती थी आएंगे और गुजरात ने 26 की 26 सीटें नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनने के लिए दी। छोटा काम नहीं किया, 26 की 26 सीटें नरेन्द्र मोदी जी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए दी और प्रधानमंत्री ने गुजरात की जनता से कहा, आदिवासियों से कहा, युवाओं से कहा, माताओं-बहनों से कहा- मुझे प्रधानमंत्री मत बनाओ, मुझे 26सीटें दो, मगर मुझे प्रधानमंत्री नहीं बनना है, मुझे चौकीदार बनना है।

यहाँ जो किसान बैठे हैं, मैं आपसे पूछना चाहता हूं, क्या किसान के घर में चौकीदार दिखता है, (जनता ने कहा - नहीं)। जो यहाँ बेरोजगार युवा आए हैं, मैं उनसे पूछना चाहता हूं, बेरोजगार युवा के घर के सामने चौकीदार दिखता है- (युवाओं ने कहा - नहीं)। चौकीदार तो अनिल अंबानी के घर के सामने दिखाई देता है। चौकीदार तो मेहुल चौकसी, नीरव मोदी, विजय माल्या, इनके घर के सामने दिखाई देता है। सही बात है ना! तो चौकीदार ने आपको ये नहीं बताया कि वो किसकी चौकीदारी करने जा रहे थे –(जनता ने कहा – अनिल अंबानी की, विजय माल्या की, ललित मोदी की), ये देखो!
राफेल मामले में चोरी तो की है, पूरा देश जानता है कि एयरफोर्स से नरेन्द्र मोदी जी ने 30,000 करोड़ रुपए चोरी करके अनिल अंबानी की जेब में डाले। फ्रांस के राष्ट्रपति ने कहा कि हिंदुस्तान के चौकीदार ने मुझे बताया कि 526 करोड़ रुपए का हवाई जहाज 1,600 करोड़ रुपए में खरीदेंगे, हिंदुस्तान में मत बनाओ,हिंदुस्तान के युवाओं को रोजगार मत दिलवाओ, फ्रांस में हवाई जहाज बनवाओ, मगर अनिल अंबानी को कॉन्ट्रैक्ट देना पड़ेगा, फ्रांस के राष्ट्रपति जी ने ये बात बोली। मगर नरेन्द्र मोदी जी ने राफेल मामले में तो छोटी चोरी की है, 30,000 करोड़ रुपए छोटी चोरी है उनके लिए। सबसे बड़ी चोरी नरेन्द्र मोदी जी ने हिंदुस्तान के, गुजरात के किसानों से की है। माताओं-बहनों से, केरोसिन की जो सब्सिडी होती थी, वो छीनी है। आपसे कहा कि गैस सिलेंडर आपको दूंगा और माताओं-बहनों से गैस सिलेंडर के लिए ज्यादा पैसा लेते हैं।
मैं आपको बताता हूं चोरी कैसे की, सबसे पहले किसानों से कहा कि मैं कर्जा माफ करुंगा। हुआ कर्जा माफ – (जनता ने कहा - नहीं)। अब देखिए, कर्नाटक में किसानों का कर्जा माफ हुआ। मैंने कर्नाटक के मुख्यमंत्री से पूछा कि बताईए आपने कर्नाटक के किसानों को कितने रुपए दिए? झट से जवाब मिला, 11,000करोड़ रुपए, ये कर्नाटक की सरकार ने किसानों को दिए। मतलब आपका कर्जा माफ नहीं किया, मतलब 10-15 हजार करोड़ रुपए नरेन्द्र मोदी जी ने आपसे चोरी की। उसके बाद आपसे कहते हैं कि देखिए, आपका नुकसान होता है, आपको बीमा की जरुरत है, हिंदुस्तान का पूरा का पूरा इंशोरेंस का ढांचा उन्होंने उन्हीं15 उद्योगपतियों को दिया। अलग-अलग डिस्ट्रिक्ट बांट दिए। जम्मू-कश्मीर की बात करते हैं, मगर आपको ये नहीं बताया कि जम्मू-कश्मीर का पूरा का पूरा बीमा का बिजनेस अनिल अंबानी को दे दिया। अलग-अलग डिस्ट्रिक्ट पकड़ा दिए, ये लो अंबानी जी, ये लो 15-20 डिस्ट्रिक्ट, अदानी जी आप ये लो 10-15,सबको अलग-अलग डिस्ट्रिक्ट पकड़ा दिए। नुकसान होता है, आंधी आती है, तूफान आता है, आपकी जेब में से पैसा निकलता है और फिर जब आपको पैसे देने का समय आता है, तो फिर आपको कहते हैं कि आपको पैसा नहीं देंगे। वो तो 10,000 करोड़ रुपए नरेन्द्र मोदी जी के 15 लोगों को हमने दे दिया, पहले दे दिया, अब आपको बीमा का पैसा नहीं मिलने वाला। आपसे बोनस चोरी किया, एमएसपी नहीं देते, आपको सही दाम नहीं देते और अभी मैंने सिर्फ किसानों की बात की, अभी मैंने नोटबंदी की बात तो शुरु ही नहीं की, गब्बर सिंह टैक्स की बात शुरु ही नहीं की, जहाँ उन्होंने करोडों युवाओं से रोजगार छीना, छोटे दुकानदारों से उनकी जिंदगी छीनी।
हमने निर्णय लिया है, जैसे ही चुनाव जीतेंगे, किसानों के लिए हम दो काम करने जा रहे हैं। मध्यप्रदेश, कर्नाटक, राजस्थान, छत्तीसगढ़, पंजाब की बात तो बताई आपको, 2 दिन के अंदर हमने इन राज्यों में कर्जा माफ किया और मैंने आपसे वायदा किया था और मैं वायदा नहीं तोड़ता हूं, मैंने वायदा किया था, गुजरात में कांग्रेस की सरकार बनाओ, 10 दिन में हम कर्जा माफ करके दिखा देंगे। वो थोड़ी कमी रह गई। गुजरात में आपने पूरी कोशिश की, थोड़ी सी कमी रह गई,सरकार नहीं बनी। मगर मैं किसानों को बताना चाहता हूं, 2019 में हम आपके लिए क्या करना चाहते हैं।
हर साल हिंदुस्तान का बजट बनता है। उसमें सरकार पैसा कहाँ डालेगी, पूरा का पूरा देश को बताया जाता है। इस साल हमने निर्णय लिया है कि एक बजट नहीं बनेगा, दो बजट बनेंगे। एक बजट नेशनल बजट होगा, दूसरा बजट स्पेशल किसान का बजट होगा। उसमें साल की शुरुआत में ही आपको बता दिया जाएगा कि एमएसपी आपकी इतनी बढ़ाई जाएगी, आंधी आएगी, तूफान आएगा तो आपको इतना मुआवजा मिलेगा। इन डिस्ट्रिक्ट में हम फूड प्रोसेसिंग के कारखाने लगाए जाएंगे, इस प्रकार की टेक्नॉलोजी हम आपको देंगे, इतना आपका कर्जा माफ होगा। पूरा का पूरा आपको साल के शुरुआत में ही पता लग जाएगा, दूध का दूध पानी का पानी हो जाएगा।
हम किसान को संदेश देना चाहते हैं, नरेन्द्र मोदी जी कहते हैं, कि हिंदुस्तान को किसान की कोई जरुरत नहीं। हम आपको संदेश देना चाहते हैं कि हिंदुस्तान किसान के बिना देश चल ही नहीं सकता, खड़ा ही नहीं हो सकता और हम आपके साथ खड़े हैं, अगर 3 लाख 50 हजार करोड़ सबसे बड़े लोगों का कर्जा माफ हो सकता है तो किसान का भी कर्जा माफ किया जा सकता है। एक छोटा सा सवाल- उनसे जो यहाँ किसान आए हैं। आप अखबार पढ़ते हैं, आपने देखा होगा कि अनिल अंबानी ने 45,000 करोड़ रुपए हिंदुस्तान के बैंक का पैसा लिया, वापस नहीं दिया। विजय माल्य़ा 10,000 करोड़ रुपए, मेहुल चौकसी 35,000 करोड़ रुपए, मैं आपसे सवाल पूछना चाहता हूं ये जो चोर हैं, बैंक से इन्होंने पैसा लिया, वापस नहीं दिया, ये जेल नहीं गए। मगर जब गुजरात का किसान जिसने देश को श्वेत क्रांति दी, हरित क्रांति दी, जब गुजरात का किसान 20,000 रुपए का बैंक लोन लेता है और वापस नहीं दे पाता है, तो उसे जेल में डाल दिया जाता है। क्या ये आपको न्याय लगता है, क्या आपको ठीक लगता है कि अनिल अंबानी जेल से बाहर बैठे और हिंदुस्तान का किसान, गुजरात का किसान 20,000 रुपए के लिए जेल में अंदर हो जाए, सही लगता है आपको? मुझे भी सही नहीं लगता है। ये अन्याय है और इसलिए हमने घोषणा पत्र में लिख दिया है, हमारा घोषणा पत्र न्याय का घोषणा पत्र है, हमने लिख दिया है, 2019 में जैसे ही कांग्रेस की सरकार बनेगी, हम कानून बदल देंगे, हिंदुस्तान का कोई भी किसान,गुजरात का कोई भी किसान, बैंक लोन लेने के बाद अगर पैसा नहीं लौटाएगा, उसे जेल में नहीं डाला जा सकेगा।
मोदी जी कर लो जो करना है, मगर कर्जे के लिए हिंदुस्तान का कोई भी किसान जेल में नहीं जाएगा। आप उनकी चौकीदारी करेंगे, हम इनकी रक्षा करेंगे। आपने अपना मन बना लिया है कि आप अनिल अंबानी के चौकीदार हैं, मेहुल चौकसी के चौकीदार हैं, नीरव मोदी के चौकीदार हैं, तो मैंने भी मन बना लिया है,मैं किसानों का हूं। आ जाओ मैदान में, लड़ लेते हैं, देख लेते हैं कौन जीतेगा? अनिल अंबानी जीतेगा या हिंदुस्तान का किसान जीतेगा, आपको दो मिनट में पता लग जाएगा। हिंदुस्तान के किसान की शक्ति पता लग जाएगी, समझ आ जाएगा।
किसानों के लिए, मजदूरों के लिए हमने एक और उपाय निकाला है। उसको हमने न्याय योजना नाम दिया है। न्याय योजना, मजेदार बात है, अब सुनिए और ये जो माताएं-बहनें आई हैं, मैं आपको बता रहा हूं, अच्छी तरह सुनिए। नरेन्द्र मोदी जी ने लाखों करोड़ रुपए हिंदुस्तान के सबसे अमीर लोगों को दिया, मगर आपसे झूठा वायदा किया था कि 15 लाख रुपए दूंगा। याद है ना। मुझे चौकीदार बनाओ, 15 लाख रुपए दो मिनट में बैंक अकाउंट में दूंगा, 56 इंच की छाती है, मैं करके दिखा दूंगा। पता लगा कि 8 बजे रात को चौकीदार कहता है भाईयो और बहनों, मित्रों! ये 500 रुपए का नोट है, 1,000 रुपए का नोट है, इससे थोड़ी समस्या आ रही है, इससे कालाधन इतनी जल्दी से बदला नहीं जा सकता, मुझे 2,000 रुपए का नोट चाहिए, तो मैं इसको रद्द करने जा रहा हूं, मैं गुलाबी वाला2,000 रुपए वाला नोट बनाऊंगा। उसे अदानी का पैसा, अंबानी का पैसा आसानी से बदला जाएगा, तुम्हारा पैसा मैं ले रहा हूं और आपको लाइन में खड़ा कर दिया, 500 रुपए, 1,000 रुपए आपकी जेब से निकाल दिए। कहाँ 15 लाख रुपए देने की बात की थी, कहाँ आपसे 500 रुपए, 1,000 रुपए के नोट निकाल लिए।
भाईयो और बहनों, लाइन में आपने अनिल अंबानी को खड़ा देखा, लाइन में चोर खड़े थे, नहीं। लाइन में ईमानदार आदिवासी, ईमानदार किसान, ईमानदार युवा खड़े थे। तो 15 लाख रुपए का झूठ बोला ना नरेन्द्र मोदी जी ने। तो मैंने कांग्रेस पार्टी के इकोनॉमिस्टस से से पूछा कि आप मुझे अलग-अलग चीजों के बारे में बोलते हैं, अर्थव्यवस्था के बारे में बोलते हैं, ग्रोथ के बारे में बोलते हैं, मुझे एक बात समझाओ, आप विद्वान लोग हैं, मेरे एक सवाल का जवाब दें, ये नरेन्द्र मोदी जी ने 15 लाख रुपए बोला था, ये झूठ था, मुझे सच्चाई बताओ, जिसमें हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को नुकसान पहुँचाए बिना गरीबों की मदद हो सके। मैं ये समझना चाहता हूं कि हिंदुस्तान के हर गरीब व्यक्ति के बैंक अकाउंट में कांग्रेस पार्टी अगर पैसा डालना चाहे तो कितने रुपए डाल सकती है। मुझे कहते हैं ये आपने क्या पूछ लिया? मैंने कहा मुझे आप एक नंबर दो, मुझे थ्योरी नहीं सुननी। लंबे भाषण नहीं सुनने, मुझे आप वो नंबर दो, जो मैं हिंदुस्तान के गरीब लोगों के बैंक अकाउंट में अर्थव्यवस्था को नुकसान हुए बिना पैसा डाल दूं। अभी बताने की जरुरत नहीं है, वापस जाओ, काम करो, दुनिया के इकोनॉमिस्टस से पूछो, सबसे जाकर पूछो, मगर मुझे एक कागज पर एक नंबर लिख कर दे दो। तीन – चार महीनों में वापस आकर मुझे एक सफेद कागज पर नंबर लिख कर दे दिया – 72,000, ये बड़े चालू होते हैं, मैंने उनसे कहा कि ये 72,000 कितने समय में। 10 साल में, 15 साल में, 20 साल में, कितने समय में, कहते हैं 72,000रुपए एक साल में। मैंने कहा कि 72,000 रुपए एक साल में कितने लोगों को? 15 लोगों को तो नहीं ना, कहते हैं- नहीं। मैंने कहा कितने लोगों को, कहते हैं -5 करोड़ परिवारों को, 25 करोड़ लोगों को। मैंने कहा हाँ, अब काम की बात की आपने। 25 करोड़ लोगों को साल के 72,000 रुपए, 5 साल में 3 लाख 60 हजार रुपए, ये है सच्चाई। 15 लाख रुपए का वायदा झूठा था, तो यहाँ जो किसान आए हैं, यहाँ जो मजदूर आए हैं, आदिवासी आए हैं, दलित, बेरोजगार युवा आए हैं, मैं आपको बताना चाहता हूं, नरेन्द्र मोदी जी ने अनिल अंबानी को 45,000 करोड़ रुपए दिए, पर जैसे ही 2019 में कांग्रेस पार्टी की सरकार आएगी, 20 प्रतिशत हिंदुस्तान के सबसे गरीब लोगों के बैंक अकाउंट में सीधा पैसा डाला जाएगा। सीधा बैंक अकाउंट में, हर महीने आप अपने बैंक अकाउंट को देखेंगे, हर महीने उसमें खटक से जैसे मोबाईल फोन बजता है, वहाँ पर पैसा आएगा। साल के 72,000 रुपए, 5 साल के 3 लाख 60 हजार रुपए। ये है कांग्रेस पार्टी का गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक।
ये है कांग्रेस पार्टी का गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक, धड़ाक से। हमने मन बना लिया है। नरेन्द्र मोदी जी ने गरीबों पर सर्जिकल स्ट्राइक किया, किसानों पर सर्जिकल स्ट्राइक किया, बेरोजगार युवाओं पर सर्जिकल स्ट्राइक किया, दुकानदारों पर सर्जिकल स्ट्राइक किया, हम गरीबी पर सर्जिकल स्ट्राइक करेंगे।
‘72 हजार, गरीबी पर वार’ मैं गारंटी दे रहा हूँ आपको, जैसे मैंने वहाँ पर मध्य प्रदेश, राजस्थान, में कहा, भईया, दस दिन के अंदर कर्जा माफ हो जाएगा, मैं आपसे कह रहा हूँ। मैं यहाँ आपसे रिश्ता बनाने आया हूँ, लंबा रिश्ता है, मैं आपसे यहाँ झूठ बोलने नहीं आया हूँ, 3-4 महीने का काम करने नहीं आया हूँ, मैं आपको बता रहा हूँ, गारंटी करके बता रहा हूँ, अनिल अंबानी को उसने 45 हजार करोड़ रुपए दिए हैं, जो उसने अनिल अंबानी को दिए हैं, मैं आपको देने वाला हूँ। इससे होगा क्या, मैं बताता हूँ, नरेन्द्र मोदी जी ने जो आपसे पैसा छीनकर निकाला, एक तो अनिल अंबानी की जेब में डाला, विजय माल्या जैसे लोगों की जेब में डाला। वो ये पैसा हिंदुस्तान से दूसरे देशों में ले गए। पूरा का पूरा पैसा, जो नरेन्द्र मोदी जी ने कालेधन से लड़ाई करने की बात की थी, पूरा का पैसा ये उठाकर ले गए। पेट्रोल का दाम बढ़ा, आपने अपनी जेब से पैसा डाला, वो सीधा अनिल अंबानी की जेब में गया, नीरव मोदी की जेब मे गया, लंदन गया। एयरफोर्स से पैसा लिया, राफेल, चौकीदार चोर, ठीक है, अब क्या हुआ, आपकी जेब से पैसा निकला, जैसे आपकी जेब से पैसा निकला, गुजरात के गांव से पैसा निकला, सूरत से पैसा निकला, शहरों से पैसा निकला, आपने माल खरीदना बंद कर दिया। आपने शर्ट-पैंट, घड़ी मोबाईल फोन, सब कुछ आपने खरीदना बंद कर दिया, जैसे आपने खरीदना बंद किया, वैसे हिंदुस्तान की फैक्ट्रियाँ बंद हो गई। जैसे ही हिंदुस्तान की फैक्ट्रियाँ बंद हो गई, बेरोजगारी बढ़ गई, 45 साल में सबसे ज्यादा बेरोजगारी आज है, हिंदुस्तान में 24 घंटे में 27 हजार युवाओं से रोजगार चोरी करता है नरेन्द्र मोदी। चौकीदार चोरी करता है।
अब ‘न्याय’ योजना का पैसा आएगा, डायरेक्ट आपकी जेब में जाएगा। एक बात और, यहाँ पर बहुत सारे पुरुष बैठे हैं, आप मुझसे गुस्सा मत होना, मगर जो पैसा जाएगा, ‘न्याय’ योजना का ये हमारी माताओं-बहनों के बैंक अकाउंट में जाएगा, बाद में मत बोलना। मैं इनके बैंक अकाउंट में डाल रहा हूँ, सीधा इनके बैंक अकाउंट में जाएगा, मगर जब इनके बैंक अकाउंट में पैसा जाएगा, आप लोग माल खरीदना शुरु करोगे, कोई शर्ट खरीदेगा, साबुन खरीदेगा, टुथ पेस्ट खरीदेगा, टुथ ब्रश खरीदेगा, शर्ट, पैंट, मोबाईल फोन। जैसे ही आप माल खरीदना शुरु करोगे, फैक्ट्रियाँ चालू हो जाएंगी, जैसे ही फैक्ट्रियाँ चालू हो जाएंगी, बेरोजगारी खत्म हो जाएगी, सिंपल सा सिस्टम है।
न्याय योजना सिर्फ आपकी जेब में पैसा नहीं डालेगी, न्याय योजना हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था को जंप स्टार्ट कर देगी। जैसे इंजन स्टार्ट होता है न, उसमें पेट्रोल डालते ही चाबी घुमाते ही इंजन स्टार्ट होता है, वैसे ही न्याय योजना हिंदुस्तान की अर्थव्यवस्था के इंजन में पेट्रोल डालेगी
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.