Hindi Urdu TV Channel

NEWS FLASH

अगर दिल्ली में ट्रांसमिशन लॉस 8% हो सकता है, तो भाजपा और कांग्रेस शासित राज्यों में 25 - 35% क्यों? इसका केवल एक कारण है - भ्रस्टाचार - राघव चड्ढा

संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने बिजली कंपनियों के साथ सांठगांठ ना करके, उल्टा उन पर दबाव बनाया, जिसका परिणाम यह है कि आज दिल्ली में 24 घंटे सबसे सस्ते दामों पर बिजली जनता को उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी की इस सकारात्मक नीति का एक सबसे बड़ा लाभ यह भी हुआ कि 24 घंटे बिजली मिलने के कारण आज दिल्ली में चलने वाले लाखों डीजल जनरेटर बंद हो गए हैं, जिसकी वजह से प्रदूषण को नियंत्रित करने में काफी मदद मिली है।

By: वतन समाचार डेस्क
  • बिजली कंपनियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार के कारण ही भाजपा और कांग्रेस शासित राज्यों में बिजली कटौती जारी - संजय सिंह

 

  • 24 x 7 सीएम के कारण दिल्ली में 24 x 7 बिजली - राघव चड्ढा

 

  • हरियाणा और उत्तर प्रदेश जैसे भाजपा शासित राज्यों में 2019 में भी हो रहे 6-8 घंटे प्रतिदिन बिजली कटौती - राघव चड्ढा

 

  • अगर दिल्ली में ट्रांसमिशन लॉस 8% हो सकता है, तो भाजपा और कांग्रेस शासित राज्यों में 25 - 35% क्यों? इसका केवल एक कारण है - भ्रस्टाचार - राघव चड्ढा

 

नई दिल्ली, 9 दिसम्बर 2019: भाजपा और कांग्रेस शासित राज्यों में बिजली वितरण व्यवस्था में काफी भ्रष्टाचार होने कि वजह से वहाँ बिजली कटौती होती है। दोनों ही राजनीतिक दल बिजली कंपनियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार कर रही हैं। दिल्ली मे अरविंद केजरीवाल जी की अगुआई में आम आदमी पार्टी की एक ईमानदार सरकार है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की सकारात्मक नीतियों कि वजह से न सिर्फ बिजली विभाग मे भ्रष्टाचार खत्म हुआ है, बल्कि दिल्ली निवासियों को 24 घंटे बिजली देने का सपना भी पूरा हो गया है। भ्रष्टाचार की वजह से भाजपा और कांग्रेस शासित राज्यों में बिजली की क्षति दिल्ली की अपेक्षा कई गुना ज्यादा है। यह बात राज्यसभा सदस्य व आम आदमी पार्टी के दिल्ली प्रभारी संजय सिंह ने कहीं। 

 

पहले दिल्ली में 6 से 8 घंटे का लगता था बिजली कट - संजय सिंह  

 

पार्टी मुख्यालय में सोमवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुये आप राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने कहा कि अगर दिल्ली में आज विद्युत वितरण प्रणाली व्यवस्था इतनी बेहतर है तो उसके पीछे एकमात्र कारण है अरविंद केजरीवाल जी की सकारात्मक नीतियाँ। दिल्ली में अरविंद केजरीवाल जी की सरकार बनने से पहले विद्युत वितरण प्रणाली में बहुत सारी खामियां थी। पुरानी सरकारें, बिजली कंपनियों के साथ मिलकर भ्रष्टाचार करती थीं, कागजों में बिजली कंपनियों को घाटा होते हुए दिखाया जाता था, प्रतिवर्ष बिजली के दाम बढ़ाए जाते थे और दिल्ली में 6-6, 8-8 घंटों का बिजली कट लगाया जाता था।

 

  • अब दिल्ली में 24 घंटे बिजली व सबसे सस्ती बिजली उपलब्ध - संजय सिंह 

 

संजय सिंह ने कहा कि केजरीवाल सरकार ने बिजली कंपनियों के साथ सांठगांठ ना करके, उल्टा उन पर दबाव बनाया, जिसका परिणाम यह है कि आज दिल्ली में 24 घंटे सबसे सस्ते दामों पर बिजली जनता को उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि अरविंद केजरीवाल जी की इस सकारात्मक नीति का एक सबसे बड़ा लाभ यह भी हुआ कि 24 घंटे बिजली मिलने के कारण आज दिल्ली में चलने वाले लाखों डीजल जनरेटर बंद हो गए हैं, जिसकी वजह से प्रदूषण को नियंत्रित करने में काफी मदद मिली है।

 

भाजपा व कांग्रेस शासित राज्यों में भ्रष्टाचार के कारण बढ़ा ट्रांसमिशन (AT&C) लाँस - संजय सिंह  

 

केंद्र सरकार की उदय (UDAY) योजना के आकड़ें सामने रखते हुए संजय सिंह ने कहा कि यदि दिल्ली में बिजली का लॉस 8% से कम पर  लाया जा सकता है, तो भाजपा और कांग्रेस शासित प्रदेशों में यह 31% 34% और 23% क्यों है? क्यों नहीं यह लॉस कम हो रहा? इसके पीछे की एक बड़ी वजह प्रदेश सरकारों और बिजली कंपनियों की मिलीभगत से चल रहा भ्रष्टाचार है। इस भ्रष्टाचार के तहत कमाया गया पैसा नेताओं और बिजली कंपनियों की जेब में जाता है। बिजली आपूर्ति सही ढंग से ना होने के कारण राज्यों में कई प्रकार की समस्याएं उत्पन्न होती हैं। आज उत्तर प्रदेश, हरियाणा और पंजाब राज्यों में बिजली की अधिकतम कटौती के कारण कल कारखाने बंद हो रहे हैं, लोग बेरोजगार हो रहे हैं, किसानों को सिंचाई के लिए पर्याप्त बिजली नहीं मिल पा रही है, खेती का नुकसान हो रहा है। आज भाजपा और कांग्रेस शासित राज्य नरकीय स्थिति में पहुंच गए हैं।

 

भ्रष्टाचार मुक्त शासन के कारण 24 घंटे बिजली का सपना हुआ साकार - राघव चड्ढा 

 

पार्टी मुख्यालय में हुई एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आप वरिष्ठ नेता राघव चड्ढा ने कहा कि जब 2015 में दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार बनी, उस समय दिल्ली का विद्युत विभाग कई प्रकार के भ्रष्टाचार से ग्रसित था। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी की सकारात्मक नीतियों के परिणाम स्वरूप न केवल विद्युत विभाग में विधमान भ्रष्टाचारों को खात्मा हुआ, बल्कि एक विकासशील देश की सबसे बड़ी उपलब्धि, यानी 365 दिन 24 घंटे बिजली का सपना भी पूरा हुआ। विश्व के कई विकसित देश ऐसे है जहाँ आज भी 24 घंटे बिजली नही आती है। यह सब इसलिए संभव हो पाया क्योंकि दिल्ली के मुख्यमंत्री श्री अरविंद केजरीवाल जी एक पढ़े लिखे, समझदार और जनता के हित मे सोचने वाले मुख्यमंत्री हैं, जो कि चौबीस घंटे, सातों दिन जनता की सेवा में तत्पर रहते हैं।

 

पत्रकारों से बातचीत करते हुए राघव ने बताया कि आम आदमी पार्टी की सरकार आने के बाद दिल्ली विद्युत विभाग में जो ए.टी.सी. (AT&C) लॉस हुआ करते थे, जो कि बिजली के तारों के टूट जाने की  वजह से, इंफ्रास्ट्रक्चर खराब होने की वजह से या बिजली की चोरी की वजह से होते थे, अरविंद केजरीवाल जी के कार्यकाल के बाद मात्र 8 प्रतिशत रह गया है, जबकि भाजपा शासित उत्तर प्रदेश में यह लॉस 31%, कांग्रेस शासित पंजाब में यह लॉस 34% और भाजपा शासित हरियाणा में यह लॉस 23% है। इसके चलते बिजली कटौती का दर भी 87% दिल्ली में कम हुआ है।

 

दिल्ली के पड़ोसी शहरों में 6 से 8 घंटे तक कटती है बिजली - राघव चड्ढा 

 

दिल्ली के नजदीकी शहरों में बिजली व्यवस्था पर बात करते हुए राघव चड्ढा ने कहा कि दिल्ली के नजदीकी और सेटेलाइट शहर कहे जाने वाले नोएडा, गुरुग्राम, फरीदाबाद और गाज़ियाबाद जैसे शहरों में लगभग 6 से 8 घंटे तक प्रतिदिन बिजली का कट लगता है। अर्थात इन शहरों में दिन में लगभग 6 से 8 घंटे बिजली नही रहती। भाजपा शासित हरियाणा के गुरुग्राम शहर के संबंध में एक हैरान कर देने वाली बात का खुलासा करते हुए राघव चड्ढा ने बताया कि गुरुग्राम में लगभग 52 ऐसे सेक्टर हैं, जहां पर आज तक बिजली की लाइनें ही नहीं है। इन सभी सेक्टरों में जनरेटर के द्वारा जनता को बिजली मुहैया कराई जाती है। जबकि इसके विपरीत दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी ने पिछले 5 सालों में जनरेटर और इनवर्टर को इतिहास की काल कोठरी में बंद करके रख दिया।

 

राघव चड्ढा ने भाजपा के दिल्ली स्थित सातों लोकसभा सांसदो एवं राज्यसभा सांसद विजय गोयल जी से चार प्रश्न पूछे....

 

1) भाजपा शासित राज्य उत्तर प्रदेश और हरियाणा में 6 से 8 घंटे बिजली का कट लगता है, क्या भाजपा यही विद्युत मॉडल लेकर दिल्ली की जनता के बीच वोट मांगेगी?

 

2) स्मार्ट सिटी का वादा करने वाली भाजपा 6 से 8 घंटे का बिजली कट लगाकर स्मार्ट सिटी बनाना चाहती है?

 

3) क्या भाजपा दिल्ली में 6 से 8 घंटे का बिजली कट लगाकर, दिल्ली वालों को जेनरेटर और इन्वर्टर आश्रित होने और फिरसे दिल्ली को 2008-09 की स्थिति में ले जाना चाहती है?

 

4) भाजपा बताए कि दिल्ली की तरह भाजपा शासित राज्यों में 24 घंटे बिजली की व्यवस्था कराने में भाजपा को कितने साल लगेंगे?

ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :

https://www.watansamachar.com/

उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :

http://urdu.watansamachar.com/

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :

https://www.youtube.com/c/WatanSamachar

ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :

https://t.me/watansamachar

आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :

https://twitter.com/WatanSamachar?s=20

फ़ेसबुक :

https://www.facebook.com/watansamachar

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।

Support Watan Samachar

100 300 500 2100 Donate now

You May Also Like

Notify me when new comments are added.

Poll

Would you like the school to institute a new award, the ADA (Academic Distinction Award), for those who score 90% and above in their annual aggregate ??)

SUBSCRIBE LATEST NEWS VIA EMAIL

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.

Never miss a post

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.