Hindi Urdu TV Channel

NEWS FLASH

संविधान की रक्षा करना हम सभी 130 करोड़ भारत वासियों की जिम्मेदारी : अरविंद केजरीवाल

By: वतन समाचार डेस्क

संविधान की रक्षा करना हम सभी 130 करोड़ भारत वासियों की जिम्मेदारी : अरविंद केजरीवाल

 

- जब-जब देश कठिन परिस्थितियों से गुजरेगा, यह संविधान हमारी रक्षा करेगा - अरविंद केजरीवाल 

 

भारत को दुनिया का नेतृत्व करना है। भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाना है - अरविंद केजरीवाल

 

हम होंगे कामयाब, एक दिन - अरविंद केजरीवाल

 

- मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और देश वासियों को दी गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं

 

- माॅडल टाउन के छत्रसाल स्टेडियम में दिल्ली सरकार ने आयोजित किया गणतंत्र दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम

 

25 जनवरी, 2020

 

नई दिल्ली : दिल्ली सरकार ने शनिवार को माॅडल टाॅउन के छत्रसाल स्टेडियम में गणतंत्र दिवस के अवसर पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया। दिल्ली सरकार के मुख्य सचिव की तरफ से आयोजित इस कार्यक्रम में मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल मुख्य अतिथि रहे। इस कार्यक्रम में भारी सख्या में लोग जमा हुए थें। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली और देश वासियों को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दी। उन्होंने कहा कि संविधान की प्रस्तावना उसकी मूल आत्मा है। संविधान को बचाए रखना हम सब 130  करोड़ भारत वासियों की जिम्मेदारी है। जब-जब देश कठिन परिस्थितियों से गुजरेगा, यह संविधान हमारी रक्षा करेगा। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने 'हम होंगे कामयाब, एक दिन...' गीत गाकर दिल्ली और देश वासियों को भारत को दुनिया का नेतृत्व करने वाला देश बनाने के लिए एकजुट होने की अपील की।

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि आज हम गणतंत्र दिवस की 70वीं वर्षगांठ मना रहे हैं। आज से 70 साल पहले 26 जनवरी 1950 को हमारे देश का संविधान लागू हुआ था। हमारे देश का संविधान हमारे स्वतंत्रता सेनानियों ने बनाया था। करोड़ों लोगों ने देश को आजाद कराने के लिए कुर्बानियां दी थी। उन्होंने बड़ी से बड़ी कुर्बानियां दी थी। ऐसे लोगों ने आजाद भारत का एक सपना देखा था कि भारत कैसा होगा। उस भारत को उन्होंने संविधान में संजोया था। इस संविधान की एक प्रस्तावना है। इस प्रस्तावना को संविधान की आत्मा माना गया है। यह प्रस्तावना एक तरह से संविधान का निचोड़ है। संविधान को बचाए रखने की जिम्मेदारी हम सब 130 करोड़ भारत वासियों की जिम्मेदारी है। हम इस संविधान को बचाए रखेंगे, तो जब-जब देश कठिन परिस्थिति से गुजरेगा। यह संविधान हमारी रक्षा करेगा। यह संविधान देश की रक्षा करेगा। हम सब को मिल कर भारत को एक महान देश बनाना है। भारत को दुनिया का नेतृत्व करना है। भारत को दुनिया का नंबर वन देश बनाना है। अरविंद केजरीवाल ने कहा हमारी सरकार ने दिल्ली में शिक्षा और स्वास्थ्य में कायाकल्प किया। बिजली दो सौ यूनिट फ्री की। महिलाओं का बसों में सफर मुफ्त किया। इससे हर आदमी की जेब में बचत होती है और विकास का पहिया घुमता है। इसी तरीके से राज्य और फिर देश आगे बढ़ता है। 

 

हम होंगे कामयाब, एक दिन - अरविंद केजरीवाल

 

मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने कहा कि 8 फरवरी को दिल्ली में विधानसभा चुनाव है। अभी चुनावों के मद्देनजर आचार संहिता लागू है। हर वर्ष गणतंत्र दिवस के मौके पर मैं आप लोगों से बहुत सारी बातें किया करता था। आपके सवाल होते थे, उनका जवाब दिया करता था। अपनी बातें रखा करता था। लेकिन कानूनन आचार संहिता की वजह से आज हमारी उतनी सारी बातें नहीं हो सकेंगी। इसलिए मैं केवल चार पंक्तियां आपके सामने रख रहा हूं। भारत को एक महान देश बनाना है। भारत को हर क्षेत्र में नेतृत्व करना है। इन सब को करने के लिए हम सब को संकल्प लेना है कि...

हम होंगे कामयाब, एक दिन।

मन में है विष्वास, पूरा है विश्वास,

हम होंगे कामयाब एक दिन।

होगी शांति चारों ओर, एक दिन।

मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास,

होगी शांति चारो ओर, एक दिन,

हम चलेंगे साथ-साथ,

डाले हाथों में हाथ, एक दिन।

नहीं डर किसी का आज, एक दिन।

मन में है विश्वास, पूरा है विश्वास,

नहीं डर किसी का आज, एक दिन।

 

ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :

https://www.watansamachar.com/

उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :

http://urdu.watansamachar.com/

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :

https://www.youtube.com/c/WatanSamachar

ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :

https://t.me/watansamachar

आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :

https://twitter.com/WatanSamachar?s=20

फ़ेसबुक :

https://www.facebook.com/watansamachar

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।

Support Watan Samachar

100 300 500 2100 Donate now

You May Also Like

Notify me when new comments are added.

Poll

Would you like the school to institute a new award, the ADA (Academic Distinction Award), for those who score 90% and above in their annual aggregate ??)

SUBSCRIBE LATEST NEWS VIA EMAIL

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.

Never miss a post

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.