सुल्तानपुर। 20 अप्रैल, दिन शनिवार, कांग्रेस के सांसद व सुल्तानपुर प्रत्याशी डॉ0 संजय सिंह आज सुल्तानपुर लोक सभा सीट से नामांकन किए। इससे पहले सुबह डॉ0 संजय सिंह अपनी पत्नी व पूर्व मंत्री डॉ0 अमीता सिंह व बेटी राजकुमारी आकांक्षा सिंह के साथ अमेठी स्थित आवास भूपति भवन पहुंचे। वहां महल स्थित मंदिर में पूजा अर्चना के बाद उन्होंने महल के सामने स्थित पौराणिक सती महारानी मंदिर में परिवार के साथ विशेष पूजा किया। अमेठी में पूजा के बाद मीडिया से मुखातिब होते हुए डॉ0 संजय सिंह ने कहा कि सुल्तानपुर का विकास ही उनका प्रमुख मुद्दा है तथा सुल्तानपुर वासी कांग्रेस को जीत दिलाएंगे। डॉ0 संजय सिंह सुल्तानपुर स्थित समाधान आवास पहुंचे और वहां भी परिवार के साथ वैदिक मंत्रोच्चार के साथ पूजन हवन किया। उनके आवास से ही एक विशाल रोड शो की शुरुवात हुई जिसमें अपार जन शैलाब देखने को मिला। यह रोड शो डाक खाना चौराहा होते हुए कलेक्ट्रेट तक गया। डॉ0 संजय सिंह के रोड शो के दौरान उनके गाड़ी पर पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व मंत्री डॉ0 अमीता सिंह, राजकुमारी आकांक्षा सिंह, व कक्कू पाण्डेय मौजूद रहे।
कलेक्ट्रेट पहुंचकर नामांकन करने के बाद डॉ0 संजय सिंह ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि इसी सुल्तानपुर ने 2009 में हमे रिकार्ड मतों से जिताया था। अबकी फिर से सुल्तानपुर ने मन बना लिया है। कांग्रेस की जीत निश्चित है। उन्होंने आगे कहा कि पूर्व प्रत्याशी यहाँ से भाग गए और मेनका गांधी अपनी पुरानी सीट से भाग गई। ये पांच साल की सरकार में कोई पैकेज सुल्तानपुर लेकर नहीं आए और ना ही कोई विकास किया। डॉ0 संजय सिंह ने सुल्तानपुर के विकास का वादा दुहराते हुए कहा कि सुल्तानपुर स्मार्ट सिटी बनेगा, आदि गंगा गोमती साफ होंगी और उनका सौंदर्यीकरण कराया जाएगा, सुल्तानपुर से सेना में भर्ती करवाने की व्यवस्था की जाएगी तथा खेल को बढ़ावा देने के साथ सुल्तानपुर में रोजगार सृजन की भी व्यवस्था की जाएगी। इसके बाद कांग्रेस कार्यालय पर एक जन सभा का भी आयोजन किया गया जिसमें अपार भीड़ देखने को मिली।
आज के रोड शो में डॉ0 संजय सिंह के साथ उनकी पत्नी एवं पूर्व मंत्री डॉ0 अमीता सिंह, पुत्री एडवोकेट आकांक्षा सिंह सहित प्रमुख रूप से पूर्व सांसद प्रमोद तिवारी, पूर्व विधायक ओ0पी0 सिंह, कक्कू पांडेय, पूर्व विधायक श्री शिव नारायण मिश्र, श्री प्रमोद मिश्र, श्री राम शिरोमणि वर्मा, श्री राजकुमार यादव, श्री ओ0पी0 चौधरी, श्री अभिषेक सिंह राणा, श्री अंगद चौधरी, श्री जगदीश सिंह, मौलाना शहाबुद्दीन, मौलाना कफील, मौलाना हबीब, श्री हरीश त्रिपाठी, श्री लक्ष्मीकांत मिश्र, श्री लाल पद्माकर सिंह, इंतज़ार अहमद, वरुण मिश्र, विनय विक्रम सिंह, श्री शौर्यवीर सिंह, श्री सुब्रत सिंह सनी, अध्यक्ष यूथ कांग्रेस, शहर अध्यक्ष सिराज अहमद, जिलाध्यक्ष श्री कृष्ण कुमार मिश्र, श्री सूरजदीन बौद्ध, हौसिला प्रसाद भीम, छोटे लाल भीम, सहित हज़ारों लोग उपस्थित रहे।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.