Hindi Urdu TV Channel

NEWS FLASH

पोस्टर गर्ल ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, प्रियंका ने दी प्रियंका को चोट

कांग्रेस के "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" अभियान की Poster Girl हुई BJP में शामिल, कांग्रेस पर लगाया आरोप

By: Saima Parveen

 

  • पोस्टर गर्ल ने छोड़ा कांग्रेस का साथ, प्रियंका ने दी प्रियंका को चोट

  • कांग्रेस के "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" अभियान की Poster Girl हुई BJP में शामिल, कांग्रेस पर लगाया आरोप

 

कांग्रेस के "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" अभियान की Poster Girl कांग्रेस को छोड़ बीजेपी में शामिल हो गई है। कांग्रेस की तरफ से टिकट न मिलने पर जताई नाराज़गी। "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" के पोस्टर में दिखती डॉक्टर प्रियंका मौर्य कांग्रेस की तरफ से टिकट न मिलने से नाराज़ हैं।

 

उनका कहना है कि कांग्रेस केवल नारा देती हैं लेकिन वास्तविक में उसका कोई भी अस्तित्व नहीं है। क्योंकि सिर्फ बात करने से काम नही चलेगा आपको मौका भी देना चाहिए था।

 

जबकि कांग्रेस की महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने कुछ समय पहले यह एलान किया था कि वह अपनी पार्टी से "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" के तहत 40 फीसदी महिलाओं को चुनावी टिकट दे कर उत्तर प्रदेश चुनाव लड़ने का मौका देंगी।

 

इसी के साथ डॉक्टर मौर्य का कहना है कि "मैं 170 सरोजिनी नगर विधान सभा की सीट से जीजान लगाकर मेहनत कर रही थी। लेकिन मेरे साथ अन्याय हुआ है। कांग्रेस सिर्फ बात करती है "लड़की हूं, लड़ सकती हूं" लेकिन मेरे सामने इस सीट पर पुरुष को खड़ा कर दिया गया।

 

प्रियंका मौर्य का यह भी कहना है कि मैंने प्रियंका गांधी से बात करने की कोशिश भी की, लेकिन मुझे उनसे बात करने नही दिया गया। और अगर प्रियंका गांधी नही सुन सकती तो मुझे लगता है कि मैं ऐसी पार्टी में अपनी ऊर्जा और अपने कौशल को व्यर्थ नहीं कर सकती।

 

उसी ओर BJP की प्रशंसा करते हुए प्रियंका मौर्य का कहना है कि BJP में मुझे सम्मान मिला, मेरी बात रखी गई और मेरी बात को सुना गया।

 

प्रियंका मौर्य ने अपना उद्देश्य बताते हुए कहा कि "मैं पेशे से डॉक्टर हूं, और समाज सेवक भी हूं। मेरा लक्ष्य है कि मैं BJP के द्वारा लोगो तक पहुंच कर राष्ट्र हित में कार्य करूं"

इसी के साथ प्रियंका मौर्य कांग्रेस से मांग करती है कि वह अपने पोस्टर में उनका इस्तेमाल न करें और पोस्टर से उनके चेहरे को हटाया जाए।

 

कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए प्रियंका मौर्य ने कहा कि कांग्रेस केवल मतदाताओं को आकर्षित करने के लिए मेरे चेहरे का इस्तेमाल कर रही है।

ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :

https://www.watansamachar.com/

उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :

http://urdu.watansamachar.com/

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :

https://www.youtube.com/c/WatanSamachar

ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :

https://t.me/watansamachar

आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :

https://twitter.com/WatanSamachar?s=20

फ़ेसबुक :

https://www.facebook.com/watansamachar

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।

Support Watan Samachar

100 300 500 2100 Donate now

You May Also Like

Notify me when new comments are added.

Poll

Would you like the school to institute a new award, the ADA (Academic Distinction Award), for those who score 90% and above in their annual aggregate ??)

SUBSCRIBE LATEST NEWS VIA EMAIL

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.

Never miss a post

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.