Hindi Urdu TV Channel

NEWS FLASH

आजम को सपा ने बेसहारा छोड़ा, प्रियंका और राहुल की कांग्रेस नेहरू और इंद्रा के रास्ते पर

एक तरफ समाजवादी पार्टी अपने नेता आजम खान की गिरफ्तारी पर पूरी तरह खामोश है और चुप्पी साधे हुई है। उसके राष्ट्रीय नेता मुलायम सिंह यादव हों या अखिलेश यादव या फिर दूसरे नेता सब के सब खामोश हैं, लेकिन दूसरी ओर बीते रोज उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शाहनवाज आलम को गिरफ्तार किए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर आई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी इस वक़्त दो मोर्चों पर लड़ रही है। एक तरफ पेट्रोल डीजल और मंहगाई के खिलाफ आंदोलन है तो दूसरी ओर अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शाहनवाज आलम को गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ आंदोलन चल रहा है।

By: वतन समाचार डेस्क
  • आजम को सपा ने बेसहारा छोड़ा, प्रियंका और राहुल की कांग्रेस नेहरू और इंद्रा के रास्ते पर

 

एक तरफ समाजवादी पार्टी अपने नेता आजम खान की गिरफ्तारी पर पूरी तरह खामोश है और चुप्पी साधे हुई है। उसके राष्ट्रीय नेता मुलायम सिंह यादव हों या अखिलेश यादव या फिर दूसरे नेता सब के सब खामोश हैं, लेकिन दूसरी ओर बीते रोज उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शाहनवाज आलम को गिरफ्तार किए जाने के बाद कांग्रेस पार्टी सड़कों पर उतर आई है। उत्तर प्रदेश कांग्रेस पार्टी इस वक़्त दो मोर्चों पर लड़ रही है। एक तरफ पेट्रोल डीजल और मंहगाई के खिलाफ आंदोलन है तो दूसरी ओर  अल्पसंख्यक मोर्चा के अध्यक्ष शाहनवाज आलम को गिरफ्तार किए जाने के खिलाफ आंदोलन चल रहा है।

LALLU.jpg

 

कांग्रेस पार्टी के उत्तर प्रदेश के मुखिया अजय कुमार लल्लू ने सड़क पर आंदोलन छेड़ दिया। उन्होंने योगी सरकार पर दमन का आरोप लगाते हुए कहा कि योगी सरकार दमन के जरिए हमारी आवाज को दबाना चाहती है। उन्होंने कहा कि हम अंग्रेजों से नहीं डरे तो भाजपा सरकार से कैसे दब जाएंगे? यह भाजपा सरकार की बड़ी भूल है।

 

अहम बात यह है कि अजय कुमार लल्लू समेत पूरी प्रदेश कांग्रेश जहां सड़कों पर उतर पड़ी है, वहीं प्रियंका गांधी वाड्रा ने भी ट्वीट कर यूपी सरकार को घेरने की कोशिश की है और उन्होंने प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक मोर्चे के अध्यक्ष की गिरफ्तारी पर सवाल खड़े किए। प्रियंका गांधी वाड्रा ने ट्वीट करते हुए लिखा "कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता जनता के मुद्दों पर आवाज उठाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। भाजपा सरकार यूपी पुलिस को दमन का औज़ार बनाकर दूसरी पार्टियों को आवाज उठाने से रोक सकती है, हमारी पार्टी को नहीं।

 

देखिए किस तरह यूपी पुलिस ने हमारे अल्पसंख्यक विभाग के अध्यक्ष को रात के अंधेरे में उठाया। पहले फर्जी आरोपों को लेकर हमारे प्रदेश अध्यक्ष को चार हफ़्तों के लिए जेल में रखा। ये पुलिसिया कार्रवाई दमनकारी और आलोकतांत्रिक है। कांग्रेस के सिपाही पुलिस की लाठियों और फर्जी मुकदमों से नहीं डरने वाले।"

 

 

ऐसे में यह सवाल पैदा होता है कि क्या सपा के लिए मुसलमान सिर्फ वोट बैंक बनकर के रह गए हैं। समय आ गया है कि मुसलमान सपा जैसी रिजनल पार्टियों के बारे में सोचें जो उनपर होने वाले अत्याचार के बारे में पूरी तरह खामोश हैं। ज्ञात रहे कि उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू कांग्रेस विधायक दल नेता श्रीमती आराधना मिश्रा मोना को बीते रोज़ गिरफ्तार कर लिया गया था। सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ प्रदेश अध्यक्ष और सीएलपी नेता गिरफ्तार हुए थे।

 

कांग्रेस पार्टी के कार्यालय पर भी लाठीचार्ज हुआ और फिर गिरफ्तार करके पुलिस ले गयी। गौरतलब है कि कल यूपी कांग्रेस के अल्पसंख्यक विभाग के चेयरमैन शाहनवाज़ आलम को अवैध तरीके से गिरफ्तार करने का पुलिस पर आरोप लगा।

ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :

https://www.watansamachar.com/

उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :

http://urdu.watansamachar.com/

हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :

https://www.youtube.com/c/WatanSamachar

ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :

https://t.me/watansamachar

आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :

https://twitter.com/WatanSamachar?s=20

फ़ेसबुक :

https://www.facebook.com/watansamachar

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।

Support Watan Samachar

100 300 500 2100 Donate now

You May Also Like

Notify me when new comments are added.

Poll

Would you like the school to institute a new award, the ADA (Academic Distinction Award), for those who score 90% and above in their annual aggregate ??)

SUBSCRIBE LATEST NEWS VIA EMAIL

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.

Never miss a post

Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.