हाश्मी ने कहा कि दिल्ली कि केजरीवाल सरकार की भी यह जिम्मेदारी है कि वह राज्य स्तर पर शौकत अली हाशमी के नाम से कोई बड़ा ऐलान करे. प्रधानमंत्री मोदी और केजरीवाल का शौकत अली हाशमी के निधन पर एक तरह से खामोश हो जाना चिंताजनक है. आज देश भक्ति की बात हो रही, वहीं उन लोगों को फरामोश किया जा रहा है जिन्होंने देश के लिए खुद को क़ुर्बान किया.
नयी दिल्ली: देश के महान स्वतंत्रता सेनानी शौकत अली हाशमी के निधन पर शोक सभा को संबोधित करते हुए पीस ऑलवेज के चेयरमैन अयाज़ हाशमी ने कहा है कि शौकत अली हाशमी का निधन सभी भारतीयों के लिए एक अनमोल हीरे के खो जाने जैसा है और ना मिटने वाला ज़ख्म है. उन्होंने कहा कि दिल्ली में शौकत अली हाशमी की मौजूदगी से उन्हें बल मिलता था और मुसीबत की घड़ी में वह हमेशा उनको याद करते थे. उन्होंने देश को आजाद कराने के लिए जो कुर्बानियां दी थीं, वह आज कि नस्ल नहीं दे सकती जबकि देश को गरीबी और भुकमरी के खिलाफ आज एक और जंग की जरूरत है.
अयाज़ हाशमी ने कहा कि शौकत अली हाशमी के निधन के बाद जिस तरह से राजनीतिक पार्टियों की ओर से उनकी अनदेखी की गयी और खासतौर से केंद्र की सरकार खामोश रही वह निंदनीय है. उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार को चाहिए कि वह शौकत अली हाशमी के निधन को एक बड़ी शोक सभा का आयोजन करे, क्योंकि देश ने कोई आम नागरिक नहीं बल्कि अपने एक महान स्वतंत्रता सेनानी को खोया है.
शौकत अली हाशमी का निधन एक दुखद घटना है. हाशमी ने कहा कि केंद्र कि सरकार हो या राज्य की सरकार उनको चाहिए कि वह शौकत अली हाशमी मेमोरियल कायम करें और देश के इस महान स्वतंत्रता सेनानी के नाम से कोई एक स्कीम शुरू की जाए जिससे देश के शोषित पीड़ित और वंचित समाज को लाभ हो सके. उन्होंने कहा कि शौकत अली हाशमी एक नहीं बल्कि अनेकों बार जेल गए और वह अंग्रेजों के जुल्म को इसलिए बर्दाश्त करते रहे क्योंकि उन्हें आशा थी कि एक दिन देश आजाद होगा और उनकी आने वाली नस्लें आजाद फिजाओं में सांस लेंगी.
हाश्मी ने कहा कि दिल्ली कि केजरीवाल सरकार की भी यह जिम्मेदारी है कि वह राज्य स्तर पर शौकत अली हाशमी के नाम से कोई बड़ा ऐलान करे. उन्होंने दुख प्रकट करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी और केजरीवाल का शौकत अली हाशमी के निधन पर एक तरह से खामोश हो जाना चिंताजनक है. उन्होंने कहा कि आज देश भक्ति की बात हो रही, वहीं उन लोगों को फरामोश किया जा रहा है जिन्होंने देश के लिए खुद को क़ुर्बान किया.
हाश्मी ने कहा कि दिल्ली कि केजरीवाल सरकार की भी यह जिम्मेदारी है कि वह राज्य स्तर पर शौकत अली हाशमी के नाम से कोई बड़ा ऐलान करे. प्रधानमंत्री मोदी और केजरीवाल का शौकत अली हाशमी के निधन पर एक तरह से खामोश हो जाना चिंताजनक है. आज देश भक्ति की बात हो रही, वहीं उन लोगों को फरामोश किया जा रहा है जिन्होंने देश के लिए खुद को क़ुर्बान किया.
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.