बाराबंकी: कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और एससी आयोग के पूर्व कोऑर्डिनेटर डॉक्टर ताजुद्दीन अंसारी ने बाराबंकी के लोगों से कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता और मौजूदा राज्यसभा सांसद पूर्व लोकसभा सांसद एवं एससी आयोग के पूर्व चेयरमैन डॉक्टर पी एल पुनिया के बेटे तनुज पुनिया के हक में वोट डालने की अपील की है.
डॉक्टर ताजुद्दीन अंसारी ने कहा कि बाराबंकी के लोगों का एक ही संकल्प है और तनुज पुनिया ही मात्र एक विकल्प है और मैं ऐसा इस लिए कह रहा हूं क्योंकि मैंने पूरे छेत्र के काफी लोगो से बात चीत की है और सब कांग्रेस पार्टी को ही वोट देने का मन बना चुके हैं. लोगों का मानना है कि कांग्रेस ही राष्ट्रीय पार्टी है जो बीजेपी को टक्कर दे सकती है. उन्होंने कहा कि एक तरफ कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी का युवा चेहरा है और दूसरी तरफ तनुज पुनिया का खुद को एक जुझारू नेता के रूप में स्थापित करना है.
उन्होंने कहा कि यह बात स्पष्ट हो चुकी है कि भारत को अब युवा ही चलाएंगे ऐसे में उन लोगों को चुनना जो युवाओं के विपरीत सोच रखते हैं ठीक नहीं है. उन्होंने कहा कि एक तरफ वह लोग हैं जिन्होंने युवाओं की सोच को कुचलने का काम किया है और उन्हें बेरोजगारी के मुंह में धकेल दिया है, दूसरी तरफ वह लोग हैं जिन्होंने ऐसे ठग बंधन कर रखे हैं जिनके ठग बंधन पर लोगों का विश्वास धीरे-धीरे उठता जा रहा है.
उन्होंने कहा कि ठग बंधन की एक नेता बहन कुमारी मायावती का कांग्रेस पार्टी पर प्रहार यह बताता है कि वह चुनाव के बाद कहां जाएंगी. उन्होंने कहा कि 2009 में पी एल पुनिया ने लोकसभा चुनाव जीतने के बाद क्षेत्र के युवाओं और वंचितों को बसाने और रोज़गार देने का काम किया है. उन्होंने कहा कि कई बार क्षेत्र के लोगों को विदेशों में भी परेशानी आई जिसे पीएल पुनिया ने हल किया. उन्होंने कहा कि किसानों को पैकेज देने का मामला हो या फिर उनकी समस्याओं का समाधान यह कांग्रेस पार्टी और पुनिया जैसे नेता ही कर सकते हैं.
उन्होंने कहा कि आज गठबंधन का एक भ्रम फैलाया जा रहा है जो ज़मीन पर कहीं नहीं टिकता. उन्होंने कहा कि अवसरवादी गठबंधन देश का भला नहीं कर सकता है, तनुज पुनिया जैसे नेता देश को आगे ले जा सकते हैं, जिनके साथ युवा जोश है और वरिष्ठ नेताओं के तजुर्बे का भंडार भी है. उन्होंने कहा कि डॉ पी एल पुनिया ने अपने प्रशाशनिक जीवन में हमेशा दलित पीड़ित शोषित वंचित अल्पसंख्यक समुदाय के लोगों के साथ कभी नाइंसाफी नहीं होने दी, इसलिए तनुज पुनिया के ही वोट करने के जरूरत है.
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.