नई दिल्ली, 26 मार्च: अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी, अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट के वरिष्ठ नेता और दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट के इंचार्ज हन्ज़ला उस्मानी, अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अली मेंहदी, यूपी कांग्रेस कमेटी, अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट के पूर्व अध्यक्ष और अलीगढ मुस्लिम यूनिवर्सिटी ओल्ड बॉयज एसोसिएशन (लखनऊ चॉप्टर) के अध्यक्ष तारिक सिद्दीकी आज नई दिल्ली में मीडिया से रूबरू हुए और बिलाल अहमद को बदरपुर जिला कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट का अध्यक्ष बनाया।
इस मौके पर तीनों नेताओं ने कहा कि लोगों को कांग्रेस पार्टी में एक उम्मीद नज़र आ रही है। लोगों को इसका एहसास हो गया है कि पिछले पांच वर्षों में उन्हें सिर्फ जुमले दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि लोग कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष राहुल गांधी के सत्ता में आने के बाद गरीबों को कम से कम 72 हजार रुपये देने और देश से गरीबी ख़त्म करने की उनकी घोषणा से काफी खुश हैं। लोग सोशल मीडिया पर यह लिखने के लिए मजबूर हुए कि उन्हें 15 लाख नहीं मिले, लेकिन यह तय है कि राहुल गांधी की घोषणा के बाद 72,000 रुपये जरूर मिल जाएंगे और यह 15 लाख जैसा कोई जुमला नहीं है।
हन्ज़ला उस्मानी, तारिक सिद्दीकी और अली मेंहदी ने संयुक्त रूप से कहा कि लोगों का मानना है कि कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी वादे पूरा करने में ही विश्वास रखते है, क्योंकि वह पंजाब से लेकर राजस्थान छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में उनके काम को देख रहे हैं। जिस तरह कांग्रेस ने पहले किसानों का ऋण माफ किया वह इस की दलील हैं। उन्होंने कहा कि मुख्य बात यह है कि कांग्रेस अध्यक्ष सभी समाज के नेताओं को पार्टी के बराबर का दर्जा देना चाहते हैं और वे चाहते हैं कि हर समुदाय के लोग कांग्रेस पार्टी में आएं और उनकी लीडरशिप खड़ी हो। उन्होंने कहा कि आज लोग पूछ रहे हैं कि चौकीदार अगर चौकन्ना था तो राफेल की फ़ाइल कैसे चोरी हुयी। मालिया से लेकर मेहुल भाइयों तक, कितने लोग सात समुंदर पार देश का खज़ाना लूट कर चले गए। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के चौकीदारों का अपमान किया।
चुनाव में भाजपा और मोदी जिस तरह से सेना का इस्तेमाल कर रहे हैं, वह देश और लोकतंत्र के लिए अच्छा नहीं है। इतिहास में सेना का राजनीतिक इस्तेमाल कभी नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि आज देश में हिंदुओं और मुसलमानों के बीच नफरत बोई जा रही है। अल्पसंख्यकों और पिछड़े वर्गों व् दलितों को उनके संवैधानिक अधिकारों से वंचित करने की पूरी योजना है, जो शर्मनाक है।
उन्होंने कहा कि जिन लोगों की आजादी में कोई भूमिका नहीं, जिन्होंने अपने मुख्यालय पर लंबे समय तक तिरंगा नहीं लहराया अगर वे आज देश भक्ति की बात करते हैं, तो हंसी भी आती है और अफ़सोस भी होता है। उन्होंने कहा कि नफरत फैलाने वालों को 2014 में 31% वोट तब मिले, जब उन्होंने समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने की बात कही। युवाओं को दो करोड़ रोज़गार का वादा किया, महिला सुरक्षा, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ का नारा दिया, लेकिन आज उनके ही लोग बच्चियों का बलात्कार करने वाले आरोपियों को बचाने की बात करते हैं। आज उनके लोग महिलाओं के शोषण के आरोपी हैं। बेरोज़गारी में 40 साल का रिकॉर्ड टूट गया। उन्हों ने देश के संस्थानों को नष्ट किया, इसलिए लोग 2019 में जवाब देंगे, क्योंकि लोकतंत्र में कोई नेता देश से बड़ा नहीं होता हैं।
उन्होंने एक प्रश्न के उत्तर में कहा कि नदीम जावैद के नेतृत्व में अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट काफी गतिशील है और हम अल्पसंख्यकों की अपेक्षाओं पर नदीम जावेद के नेतृत्व में खरा उतरने की पूरी कोशिश कर रहे हैं। साथ ही, बिलाल अहमद को भविष्य के लिए सभी ने शुभकामनाएं दीं और उम्मीद ज़ाहिर की कि वह कांग्रेस पार्टी के लिए और मज़बूती से काम करेंगे। इस बीच, बिलाल अहमद ने कहा कि मेरी पूरी कोशिश होगी कि मैं अपना कर्तव्य ईमानदारी से अदा करूं। मैं हन्ज़ला उस्मानी, अली मेंहदी और तारिक सिद्दीकी का आभारी हूं, हम नदीम जावेद की अगुवाई में कांग्रेस पार्टी को और मज़बूत करेंगे यह मेरा वचन हैं।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.