नई दिल्ली, 13 अगस्त: केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने मंगलवार को 73वें स्वतंत्रता दिवस समारोह के थीम सॉन्ग 'वतन' का म्यूजिकल वीडियो लॉन्च किया। नए भारत को समर्पित इस गीत में केंद्र सरकार के कई अग्रणी कार्यक्रमो और पहलो के सम्बन्ध में जानकारी दी गई है। उन्होंने कहा कि यह गीत इस वर्ष स्वतंत्रता दिवस समारोह में जोश को ओर बढाएगा और नए रंग भरेगा। गीत के बोल हैं, मिट्टी का तेरी मिट के भी कर्ज़ा चुकाएंगे, मस्तक ये तेरा गर्व से ऊंचा उठाएंगे।
इसमें हाल ही में चंद्रयान-2 के सफलतापूर्वक प्रक्षेपण के पीछे केंद्र सरकार का दृढ़ संकल्प और दूरदर्शिता भी सम्मिलित हैं। गीत में सशस्त्र बलो के जवानो की वीरता और पराक्रम और शहीदो को भी श्रद्धांजलि दी गई है।
गीत को प्रसिद्ध बालीवुड गायक जावेद अली ने गाया है और गीतकार आलोक श्रीवास्तव ने लिखा है।
इसका संगीत दुष्यंत ने दिया है। इस विशेष गीत का निर्माण दूरदर्शन, प्रसार भारती ने किया है। इस गीत का प्रसारण आकाशवाणी और दूरदर्शन के सभी केंद्रो द्वारा किया जाएगा। गीत के साथ स्वतंत्रता दिवस समारोह मनाने के लिए इसे दूरदर्शन और सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय द्वारा कापीराइट मुक्त रखा गया है।
इससे सभी एफएम स्टेशन, मनोरंजन और न्यूज चैनल, सोशल मीडिया और अन्य माध्यमो पर इसका निशुल्क प्रयोग किया जा सकेगा।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.