नयी दिल्ली: कांग्रेस प्रवक्ता टॉम वड़क्कन ने प्रधानमंत्री पर वार करते हुए कहा कि मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि यही वह मुख्यमंत्री थे जो, प्रधानमंत्री बनना चाहते थे और बने भी और आप लोगों को ये कहा कि आने वाले दिनों में अच्छे दिन आपके पास तुरंत आने वाले हैं। लेकिन हालात ये हैं कि 16 दिन, मेरे ख्याल से भारत के इतिहास में कभी नहीं हुआ कि पेट्रोलियम प्रोडक्ट 16 दिन लगातार बढ़े और अजीब बात ये है कि पाँच दिन से कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमतें गिर रही हैं। कच्चे तेल की अंतर्राष्ट्रीय कीमतें 23 मई को 80 डॉलर प्रति बैरल से छह प्रतिशत कम होकर आज 75 डॉलर प्रति बैरल हो चुकी हैं। और प्रधानमंत्री और उनके कैबिनेट पेट्रोलियम मिनिस्टर कह रहे हैं कि हम कुछ करेंगे, लेकिन 16 दिन हो चुके हैं और अभी तक इन्होंने कुछ नहीं किया। वो तो बात अलग है अब सीएनजी - पीएनजी दोनों की कीमत बढ़ा दी। अब मुझे बताईए कि आम आदमी करेगा क्या? पेट्रोलियम उत्पादों में महंगाई से आम जनजीवन से जुड़ी वस्तुओं की कीमतों पर cascading effect आता है, हर चीज पर महंगाई बढ़ जाती है। कोई भी Consumer Goods हो, ट्राँसपोर्टेशन, बसों का भाड़ा, स्कूली बच्चों का बस भाड़ा, ट्रकों, टैक्सियों का किराया बढ़ जाता है, जिससे सभी प्रभावित होते हैं। आज देश भर में ये एक महत्वपूर्ण मुद्दा बन चुका है और हमारी पार्टी जिला और राज्य स्तरीय हर स्तर पर पेट्रोल-डीजल की महंगाई के विरोध में प्रदर्शन कर रही है, लेकिन सरकार को जनता की समस्याओं से कोई लेना – देना नहीं है, कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
ये सरकार केवल इलेक्शन मैनजमेंट, इलेक्शन प्रोपेगेंडा और हेडलाईन मैनजमेंट में लगी हुई है। पिछले तीन दिन में इन्होंने क्या नहीं कैंपेन नहीं किया। जनता सब पहचान चुकी है और इस सरकार की जनता को बहकाने वाली कोशिशें अब कामयाब नहीं होंगी।
एक प्रश्न पर कि एक पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी आर.एस.एस द्वारा आयोजित एक कार्यक्रम में जा रहे हैं, कांग्रेस की क्या प्रतिक्रिया है, श्री वड़क्कन ने कहा कि मीडिया के माध्यम से मुझे ये बात पता लगी है कि ऐसा एक इनविटेशन आया है। लेकिन अभी तक ऐसा कोई कार्यक्रम नहीं हुआ है। मैं अभी इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं देना चाहूंगा।
इसी संदर्भ में पूछे गए एक अन्य प्रश्न के उत्तर में श्री वड़क्कन ने कहा कि मुझे इस बारे में कुछ और नहीं कहना है, फिलहाल मेरी ओर से no comments.
एक अन्य प्रश्न पर कि कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गाँधी जी की आर.एस.एस को लेकर जो विचारधारा है, क्या आज भी वही है, श्री वड़क्कन ने कहा किआर.एस.एस पर मैं इतना ही कहूंगा कि हमारी आईडियोलोजी और उनकी आईडियोलोजी में बहुत फर्क है। हमने आईडियोलोजी के मामले पर कभी कोई समझौता नहीं किया है। कांग्रेस की विचारधारा कल भी वही थी, आज भी वही है और आने वाले कल में भी यही रहेगी। हमारे लिए देश पहले है।
कर्नाटक पर पूछे गए एक अन्य प्रश्न के उत्तर में श्री वड़क्कन ने कहा कि एक अलायंस पार्टनर है और ये स्टेट का मुद्दा है, उनको चर्चा करने दो। आप अगर इतिहास देखें तो इस तरह के मामलों में वक्त लगता है, एक हफ्ता, दस दिन लग जाते हैं। तो उनको वक्त दीजिए, ये सब कर्नाटक के स्थानीय मामले हैं। लेकिन मैं भरोसा दिलाता हूं कि आने वाले वक्त में कर्नाटक की जनता को वहाँ एक मजबूत और स्थाई सरकार मिलेगी।
एक अन्य प्रश्न पर कि RSS की तरफ से स्टेटमेंट जारी हुई है, जिसमें कहा है कि इतिहास में दर्ज है कि इससे पूर्व भी महात्मा गाँधी सहित कांग्रेस के नेता उनके कार्यक्रमों में जाते रहे हैं, श्री वड़क्कन ने कहा कि पहले एक ईवेंट होने दीजिए, उसके बाद उचित रहेगा कोई कमेंट देना। अभी इतिहास के बारे में आर.एस.एस और भाजपा का स्पेशलाइजेशन आप सब जानते हैं, तो उस पर मैं अभी कोई कमेंट नहीं करना चाहूंगा।
एक अन्य प्रश्न पर कि केरल में एक दलित क्रिश्चन की हत्या का मामला सामने आया है, क्या कहेंगे, श्री वड़क्कन ने कहा कि हम इस घटना को बहुत ही गंभीरता से लेते हैं और इस घटना की निंदा करते हैं। इस प्रकार की घटना केरल में पहली बार हमने देखी है। ये ऑनर कीलिंग का मामला बताया जा रहा है और ऐसा कुछ हमने केरल और साउथ इंडिया में अभी तक सुना नहीं था। अगर ऐसा हुआ है तो हम इसकी निंदा करते हैं और चाहते हैं कि वहाँ की सरकार इस पर तुरंत एक्शन लें।
इसी संदर्भ में पूछे गए एक अन्य प्रश्न के उत्तर में श्री वड़क्कन ने कहा कि क्या मुद्दा है, इसमें पुलिस काम कर रही है, पुलिस को जांच करने दो। लेकिन पुलिस का ये कमेंट है जिसपर हम रिग्रेट करते हैं कि वे वीआईपी सर्विस में लगे थे, इसलिए वे जांच नहीं कर पाए।
एक अन्य प्रश्न पर कि प्रधानमंत्री मोदी जी ने मुद्रा योजना की कथित खूबियाँ बताई हैं, उस पर आप क्या कहेंगे, श्री वड़क्कन ने कहा कि प्रधानमंत्री मुद्रा योजना को एक बहुत ऐतिहासिक योजना समझते हैं। जबकी सच्चाई यह है कि इस योजना में 91 प्रतिशत लाभार्थियों को केवल 23,000 रुपए मिले हैं। बताईए, इसमें क्या होगा, क्या निवेश कर सकते हैं और क्या कोई बिजनेस शुरु हो सकता है? बार-बार मुद्रा की बात करते हैं, चुनाव के समय पर ये फोटो अपोर्चुनिटी, हैड़लाईन ग्रेबिंग, इन योजनाओं का मिस्यूज करते हैं। आप देखें कि अभी दिल्ली में एक हाईवे का उद्घाटन हुआ और वो हाईवे किसलिए उद्घाटन किया क्योंकि सुप्रीम कोर्ट ने कहा कि अगर प्रधानमंत्री के पास वक्त नहीं है तो उसको ओपन डिक्लेयर कर दिया जाएगा। उन्होंने दिल्ली से मेरठ तक उन्होंने केवल 9 किलोमीटर तक एक हाईवे जनता के लिए खोला है और उसकी ऑप्टिक्स के लिए आपने वहाँ क्या ड्रामा नहीं किया। हर टेलीविजन पर टेलिकास्ट किया गया, ये फोटो अपोर्चुनिटी नहीं थी तो क्या थी? मुद्रा योजना में 91 प्रतिशत को केवल 23,000 रुपए मिले हैं, लेकिन बातें बड़ी-बड़ी की जा रही हैं। ये हाईवे 9 किलोमीटर और सब चैनलों पर लाईव दिखाया गया। ये ड्रामा बंद करने का वक्त है, इससे पहले बीएसपी सरकार ने हाईवे खोला था, एसपी सरकार ने हाईवे खोला था, लेकिन किसी सरकार ने इसे चुनावी मुद्दा नहीं बनाया।
एक अन्य प्रश्न पर कि क्या कांग्रेस पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों को लेकर देशव्यापी आंदोलन करेगी, श्री वड़क्कन ने कहा कि सभी जिला, राज्य स्तरीय और राष्ट्रीय नेता हर जिले में विरोध प्रदर्शनों में हिस्सा ले रहे हैं। कांग्रेस अध्यक्ष श्री राहुल गाँधी स्वयं कोलार (कर्नाटक) में इस मुद्दे पर साईकिल यात्रा कर विरोध जता चुके हैं। जिला व ब्लॉक लेवल पर कांग्रेसजन आंदोलन कर रहे हैं। लेकिन ये सरकार, मैंने क्लिपिंग भी दिखाई थी कि जब सरकार से बाहर होते हैं तो 10 पैसा भी पेट्रोल की कीमत बढ़ी तो शोर मचाने लगते थे। लेकिन अब सरकार में बैठे हैं और जनता की सुनवाई नहीं कर रहे हैं।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.