नई दिल्ली 2 मई 2019: बृहस्पतिवार को एक प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी के नेता एवं कैबिनेट मंत्री राजेंद्र पाल गौतम ने बताया कि दिल्ली की उत्तर पश्चिमी लोकसभा सीट जो कि एससी रिजर्व सीट है, वहां से भाजपा ने जो अपना प्रत्याशी खड़ा किया है, वह दरअसल एससी समुदाय का है ही नही। नामांकन पत्र में भाजपा के प्रत्याशी द्वारा कुछ जानकारियां छुपाई गई है।
उन्होंने बताया कि भाजपा के प्रत्याशी हंस राज हंस 20 फरवरी 2014 को धर्म परिवर्तन कर, इस्लाम कबूल कर चुके हैं। साक्ष्य प्रस्तुत करते हुए राजेन्द्र पाल गौतम ने बताया कि इस संबंध में देश के कई प्रतिष्ठित अखबारों में खबर छपी थी, और कई मीडिया चैनल पर इस संबंध में स्टोरी भी चलाई गई थीं। धर्म परिवर्तन के बाद हंस राज हंस ने अपना नाम परिवर्तित करके मोहम्मद यूसुफ रख लिया है। हालांकि उन्होंने कहा था कि मैन धर्म परिवर्तन कर लिया है, परंतु मैं फ़िल्म इंडस्ट्री में अपने पुराने नाम से ही काम करता रहूंगा।
राजेन्द्र पाल गौतम ने कहा क्योंकि भाजपा के प्रत्याशी पूर्व में ही धर्म परिवर्तन कर चुके हैं, तो अब वह एससी समुदाय के नही माने जा सकते। और क्योंकि वह सीट एससी रिजर्व है तो भाजपा के वर्तमान में जो प्रत्याशी हैं, वह उस सीट से चुनाव नही लड़ सकते।
भाजपा के प्रत्याशी द्वारा जानकारी छिपाकर जो चुनाव आयोग के कानूनों का उल्लंघन किया गया है, उसके खिलाफ आम आदमी पार्टी की लीगल टीम कोर्ट में याचिका दायर करेगी, और कोर्ट से अपील करेगी, कि तुरंत प्रभाव से भाजपा प्रत्याशी हंस राज हंस उर्फ मोहम्मद यूसुफ का नामांकन रद्द किया जाए।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.