नयी दिल्ली: आम आदमी पार्टी के वरिष्ठ नेता और राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने राफेल मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर प्रहार करते हुए कहा है कि "चेहरे की लाली ही राफेल की दलाली है". उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ नार्थ एवेन्यू थाने में शिकायत दर्ज करने के बाद पत्रकारों से कहा कि हम ने राफेल के मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज करा दी है. उन्होंने कहा कि मुझे पूरी उम्मीद है कि दिल्ली की बहादुर पुलिस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से जरूर पूछताछ करेगी.
पत्रकारों के सवालों का जवाब देते हुए उन्होंने कहा कि कौन सा कानून है जो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पुलिस के जरिए पूछताछ से मना करता है. उन्होंने कहा कि जब दिल्ली की बहादुर पुलिस दिल्ली के विधायकों मंत्रियों और मुख्यमंत्री के बेडरूम तक में दरोगा पहुंच जाता है तो फिर यह बहादुर पुलिस प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से पूछताछ क्यों नहीं कर सकती? उन्होंने सीधे-सीधे आरोप लगाया कि आजादी के बाद राफेल मामले में 36000 करोड़ का सबसे बड़ा घोटाला हुआ है. उन्होंने कहा कि राफेल रक्षा सौदे में लूट हुई है और वह इस लूट के खिलाफ सड़क से लेकर सिस्टम और सुप्रीम कोर्ट तक लड़ाई लड़ रहे हैं.
संजय सिंह ने कहा कि अगर पुलिस कार्यवाही नहीं करेगी तो हम सुप्रीम कोर्ट में याचिका पहले ही फाइल कर चुके हैं और इस लड़ाई को वहां भी लड़ेंगे. संजय सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर संगीन आरोप लगाते हुए कहा कि प्रधानमंत्री मोदी इस घोटाले में लिप्त हैं और उन्होंने अनिल अंबानी को 36000 करोड़ का फायदा पहुंचाया है जो जनता के टैक्स के पैसों की खुली लूट है. संजय सिंह ने कहा कि हमारी कोशिश है कि राफेल का सच सामने आए.
उन्होंने कहा कि राफेल के मामले को जब हम ने उठाया तो मेरे खिलाफ 5000 करोड़ का मानहानि का केस किया गया. मेरी कही हुई एक एक बात आज सच साबित हो रही है. उन्होंने कहा कि इस लड़ाई को आगे पूरी ताक़त से जारी रखूंगा.
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.