नयी दिल्ली: ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी अल्पसंख्यक विभाग की ओर से दिल्ली के जवाहर लाल नेहरू (JLN Stadium) स्टेडियम में कल होने वाले अल्पसंख्यक अधिवेशन को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं. अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट की कोशिश है कि इस अधिवेशन को न सिर्फ ऐतिहासिक बल्कि यादगार बनाया जाए जिसके लिए देश के विभिन्न राज्यों से कांग्रेस पार्टी के 10 हज़ार लोगों को बुलाया गया है. अल्पसंख्यक डिपार्टमेंट के राष्ट्रीय अध्यक्ष नदीम जावेद काफी एक्टिव हो चुके हैं. उन्होंने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर के जरिए से लोगों से इस अधिवेशन में बड़े पैमाने पर हिस्सा लेने की अपील की है.
नदीम जावेद ने माइक्रोब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने ट्वीट में कहा है कि" AICC , अल्पसंख्यक विभाग की ओर से "मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान" राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है
समय- 10 am
दिनांक - 7 फरवरी , 2019
स्थान- जवाहर लाल नेहरु सभागार,लोधी रोड
नई दिल्ली
आप सभी सादर आमंत्रित हैं।"
ज्ञात रहे कि भारतीय जनता पार्टी के जरिए अभी हाल ही में हुए अल्पसंख्यक अधिवेशन को काफी गुप्त रखा गया था, लेकिन कांग्रेस पार्टी इसे खुले तौर पर बड़े जोर व शोर से कर रही है, जिसमें कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी खुद हिस्सा ले रहे हैं. इस अधिवेशन का टाइटल "मेरा संविधान मेरा स्वाभिमान" रखा गया है. ऐसे में कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी के सामने इस अधिवेशन का टाइटल एक बड़ी चुनौती होसकता है.
AICC , अल्पसंख्यक विभाग की ओर से "मेरा संविधान
— Nadeem Javed (@nadeeminc) February 5, 2019
मेरा स्वाभिमान" राष्ट्रीय अधिवेशन का आयोजन किया जा रहा है
समय- 10 am
दिनांक - 7 फरवरी , 2019
स्थान- जवाहर लाल नेहरु सभागार,लोधी रोड
नई दिल्ली
आप सभी सादर आमंत्रित हैं। pic.twitter.com/sfzQgyLOEC
आजादी के बाद आर्टिकल 341 के जरिए से भारतीय संविधान में हिंदू मुस्लिम की जो लकीर खींची गयी थी उस को लेकर के अब लोग सवाल कर रहे हैं. ज्ञात रहे कि भारतीय संविधान के आर्टिकल 341 के तहत जारी प्रेसिडेंशियल आर्डर के अनुसार हिंदू धोबी आरक्षण प्राप्त कर सकता है जबकि मुस्लिम धोबी आरक्षण प्राप्त नहीं कर सकता है, जो भारतीय संविधान के मूल भाव को चोट पहुंचाता है, जिसमें धर्म के आधार पर पक्षपात करने से रोका गया है. इस आर्टिकल के अनुसार देश के मुस्लिम और क्रिश्चियन को आरक्षण से बहार रखा गया है
— Nadeem Javed (@nadeeminc) February 6, 2019
इस अधिवेशन में राहुल गांधी के सामने अल्पसंख्यक समुदाय को जोड़ना सबसे अहम काम होगा. . राहुल गांधी के सामने इस अधिवेशन में कई मुद्दे होंगे. एक तरफ जहां संविधान को बचाने का मामला है वही अल्पसंख्यक समुदाय के चरित्र पर हो रहे हमले को भी बचाना राहुल गांधी के लिए सबसे बड़ा चैलेंज होगा.
पिछले कुछ सालों में जिस तरह से गाय के नाम पर इंसानों का क़त्ल शुरू हुआ है और इसमें सिर्फ मुस्लिम ही नहीं बल्कि दलितों और आदिवासियों को निशाना बनाया गया है वह भी कांग्रेस पार्टी के लिए किसी चिंता से कम नहीं होगा, क्योंकि आजादी के बाद से ही अल्पसंख्य कांग्रेस का वोट बैंक रहा है.
लेकिन छत्रपों के उदय के बाद नसिर्फ अल्पसंख्यकों पर कांग्रेस की गिरफ्त कमजोर हुई है बल्कि दलित और दूसरों लोग भी कांग्रेस से दूर हुए हैं, यूपी बिहार समेत कई बड़े राज्यों में कांग्रेस पार्टी पूरी तरह से सत्ता से बाहर हो गई है. लेकिन कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर लोगों का जिस तरह से विश्वास बन रहा है वह छत्रपों के लिए खतरे की घंटी है.
ऐसे में देखना यह होगा कि कांग्रेस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अल्पसंख्यक अधिवेशन में क्या लाइन लेते हैं क्योंकि पिछले 4 सालों से अल्पसंख्यक समाज को पूरी तरह से कांग्रेस पार्टी ने साइड लाइन लगा रखा है. अभी मीडिया में खबर आई थी कि खासतौर से मुस्लिम प्रवक्ताओं को कांग्रेस पार्टी चैनलों पर भेजने से डर रही है, जिस से सीधे-सीधे कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर आरोप लग रहा है कि वह सॉफ्ट हिंदुत्व की पॉलिसी पर चल रहे हैं. अब देखना यह होगा कि इस राष्ट्रीय अधिवेशन में राहुल गांधी क्या लाइन लेते हैं, जिस पर देश की निगाहें टिकी हुई हैं.
ईद का दिन है गले आज तो मिल ले ज़ालिम
रस्म-ए-दुनिया भी है मौक़ा भी है दस्तूर भी है
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.