दिल्ली में फ़सादियों का कहर: कांग्रेस निकालेगी शांति मार्च, लगातार बढ़ रही है मरने वालों कि संख्या
दिल्ली तीन रोज तक जलती रही है. चौथे रोज भी सुबह खबर आई कि दंगाइयों ने दंगा ग्रस्त इलाके में आग लगा दी है और वह आग लगाकर भाग गए. इस बीच कांग्रेस पार्टी ने शांति मार्च निकालने का फैसला किया है. कांग्रेस वर्किंग कमेटी की मीटिंग के बाद कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने जानकारी देते हुए बताया कि कांग्रेस 24 अकबर रोड यानी अपने हेड क्वार्टर से राष्ट्रपति भवन तक पीस मार्च निकालेगी.
ज्ञात रहे कि दिल्ली में हुयी हिंसा के बाद पूरी दुनिया को भारत पर हंसने का मौका मिल गया है, और दिल्ली पुलिस पर भी सवाल खड़े हो रहे हैं. हलांकि गोली लगने से पुलिस का एक जवान रतन लाल भी शहीद हो गया, लेकिन अभी तक साफ़ नहीं है कि वह किस की गोली से मरा है. उधर सोशल मीडिया पर वायरल विडिओ के अनुसार पुलिस का किरदार सवालों के घेरे में है और वह दंगाइयों को प्रोटेक्शन देती नज़र आ रही है, जिसको लेकर पुलिस ने अभी तक कोई बयान जारी नहीं किया है.
पिछले 2 महीने से जारी नागरिकता संशोधन अधिनियम के विरोध के बावजूद किसी की भी नकसीर नहीं फूटी थी, और पुलिस पर ही सवाल खड़े हो रहे थे, लेकिन कपिल मिश्रा के बयान के बाद जिस तरह से पिछले 2 दिनों में दिल्ली में दंगा देखने को मिला उसने दिल्ली के माथे पर कलंक लगा दिया है. हालांकि अभी भी कपिल मिश्रा के खिलाफ कोई एक्शन नहीं हुआ है, जबकि बीजेपी नेता और सांसद गौतम गंभीर ने कहा है कि यदि कपिल मिश्रा ने भड़काऊ भाषण दिया तो उसके खिलाफ एक्शन होना चाहिए. अभी तक बीजेपी या सरकार की ओर से किसी एक्शन का ऐलान नहीं हुआ है.
वहीं दिल्ली हिंसा को लेकर कांग्रेस वर्किंग कमेटी की बैठक आज हुई. बैठक में कांग्रेस की अंतरिम अध्यक्ष सोनिया गांधी, महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा और पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह मौजूद रहे. बैठक में हिंसा के दौरान मरने वाले लोगों को श्रद्धांजलि दी गई.
बैठक में फैसला लिया गया कि कांग्रेस नेता और कार्यकर्ता कांग्रेस मुख्यालय 24 अकबर रोड से राष्ट्रपति भवन तक शांति मार्च निकालेंगे. सभी सांसदों को कांग्रेस मुख्यालय बुलाया गया है. इस मार्च में सोनिया गांधी और प्रियंका गांधी भी शामिल हो सकती हैं.
चिदंबरम ने पुलिस पर साधा निशाना
बैठक से पहले कांग्रेस नेता और पूर्व गृह मंत्री पी. चिदंबरम ने दिल्ली पुलिस पर निशाना साधा. चिदंबरम ने अपनी ट्वीट में कहा कि चाहे गृह मंत्री हो या फिर गृह मंत्रालय, सरकार का कर्तव्य है कि वह हिंसा को रोके. हिंसा सोमवार से जारी है और अब भी हिंसा की घटनाएं हो रही हैं. यह दिल्ली पुलिस की भारी विफलता को दिखाता है.
फिलहाल, नॉर्थ ईस्ट दिल्ली में हिंसा के चलते तनाव बरकरार है. हिंसा में मरने वालों की संख्या 20 तक जा पहुंची है, तो वहीं करीब 200 लोग घायल बताए जा रहे हैं. हिंसा में घायलों की सुरक्षा और बेहतर इलाज के लिए दिल्ली हाईकोर्ट में जस्टिस एस. मुरलीधर के घर आधी रात को सुनवाई हुई. कोर्ट ने दिल्ली पुलिस को मुस्तफाबाद के एक अस्पताल से एंबुलेंस को सुरक्षित रास्ता और मरीजों को सरकारी अस्पताल में शिफ्ट करने का निर्देश दिए.
दिल्ली हाई कोर्ट में आज दोपहर सवा दो बजे फिर इस मामले पर सुनवाई होगी. पुलिस को स्टेटस रिपोर्ट सौंपने को कहा, तो वहीं केन्द्र सरकार ने राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एनएसए अजित डोभाल को मैदान में उतारा है. डोभाल ने देर रात नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के हिंसा प्रभावित इलाकों का दौरा किया. डोभाल पुलिस अधिकारियों के साथ नॉर्थ ईस्ट दिल्ली के सीलमपुर पहुंचे और हालात का जायजा लिया.
दिल्ली से लगे तीन बॉर्डर सील
दिल्ली हिंसा को देखते हुए नार्थ ईस्ट दिल्ली की तरफ से गाजियाबाद आने वाले 3 बॉर्डर को सील कर दिया गया है. साथ ही पश्चिमी यूपी के इलाकों में खास तौर पर नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, अलीगढ़, मुजफ्फरनगर, संभाल जैसे जिलों में सुरक्षा व्यवस्था को और पुख्ता किया गया है. इस बीच देर शाम सीबीएसई ने आज होने वाली दसवीं और बारहवीं की परीक्षा को उत्तर पूर्वी और पूर्वी दिल्ली के कुल 86 स्कूलों में स्थगित कर दिया है. हिंसा प्रभावित इलाकों में आज स्कूल भी बंद रहेंगे.
घायलों से मिले नेता
दिल्ली हिंसा में अबतक 56 पुलिसवालों समेत 200 लोग घायल हो गए हैं. इसके बाद घायलों से मिलने के लिए तमाम नेता अस्पताल पहुंचे और उनका हाल जाना. मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल, उपराज्यपाल अनिल बैजल, दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष मनोज तिवारी और केंद्रीय मंत्री डॉक्टर हर्षवर्धन ने अस्पताल जाकर घायलों से मुलाकात की.
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.