भोपाल : नयी दिल्ली, 25 सितंबर: राफेल लड़ाकू विमान सौदे को लेकर कांग्रेस द्वारा निजी हमले बढ़ाये जाने के बीच प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर निशाना साधा और कहा कि कांग्रेस सरकार पर कीचड़ उछाल रही है क्योंकि उसे विकास जैसे मुद्दों पर चर्चा करने के मुकाबले यह आसान लगता है।
मोदी ने भोपाल के जंबूरी मैदान में भाजपा कार्यकर्ता महाकुंभ रैली को संबोधित करते हुए भले ही राफेल सौदे का नाम नहीं लिया पर उनकी यह टिप्पणी कांग्रेस के आरोपों पर पलटवार के रूप में देखी जा रही है। भारत ने 36 राफेल लड़ाकू विमानों के लिए 58 हजार करोड़ रूपये का फ्रांस से सौदा किया है।
प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘वह (कांग्रेस) कीचड़ इसलिए उछाल रही है क्योंकि उसे यह आसान लगता है... वह पहले भी छींटाकशी करते रहे हैं। लेकिन मैं उन्हें बताना चाहता हूं कि आप हमारे ऊपर जितना कीचड़ फेंकोगे, कमल (भाजपा का चुनाव चिह्न) उतना ही खिलेगा।’’
उन्होंने कहा, ‘‘अब कांग्रेस पार्टी हिन्दुस्तान में गठबंधन करने में सफल नहीं हो रही है। यदि गठबंधन सहयोगी मिल भी जायें तो गठबंधन सफल नहीं होगा। इसलिए (कांग्रेस द्वारा) भारत के बाहर समर्थन ढूंढा जा रहा है।’’
उधर, कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी ने अपने संसदीय क्षेत्र अमेठी में प्रधानमंत्री पर निशाना साधा और कहा कि प्रधानमंत्री ने देश के चौकीदार होने का दावा किया था। ‘‘किंतु उन्होंने 30 हजार करोड़ रूपये अंबानी की जेब में डाल दिये।’’ उन्होंने दावा किया कि राफेल सौदे के बारे और तथ्य जल्द ही सामने आएंगे।
राहुल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा, 'अभी तो शुरूआत है, राफेल सौदे के बारे में और तथ्य सामने आयेंगे, विजय माल्या के बारे में भी जानकारी सामने आएगी, जल्द ही सच्चाई आपके सामने होगी और आपको निर्णय लेना ।'
कांग्रेस सरकार पर राफेल सौदे में अनिल अम्बानी की रिलायंस डिफेंस लि. को फायदा पहुंचाने का आरोप लगाती रही है। विपक्षी दल ने यह भी कहा कि अब यह समझ में आने लगा है कि इस सरकार के कार्यकाल में लोकपाल क्यों नहीं बनाया गया।
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कपिल सिब्बल ने दिल्ली में संवाददाताओं से कहा, ‘‘ अब पता चला कि लोकपाल की नियुक्ति क्यों नहीं हुई। लोकपाल होता तो सारी सच्चाई सामने आ जाती।’’
उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री जी, आप अच्छे दिन भूल जाओ और सच्चे दिन लाओ। सच्चाई बता दो कि क्यों आपने ये किया, किस वजह से ये किया, क्या मानसिकता थी? ’’
राफेल विमान सौदे में कांग्रेस के तीखे हमलों का सामना कर रही भाजपा ने मंगलवार को पलटवार करते हुए कहा कि इस सौदे में विपक्षी पार्टी को कमीशन खाने को नहीं मिला, इसीलिए वह छटपटा रही है।
भाजपा प्रवक्ता संबित पात्रा ने संवाददाताओं से बातचीत में दावा किया कि 2016 में राफेल सौदे के कागजात कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के जीजा राबर्ट वाड्रा के कथित मित्र संजय भंडारी के घर से छापे के दौरान मिले थे। पात्रा ने सवाल किया कि ये संवेदनशील कागज़ वहाँ तक कैसे पहुंचे ?
राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए पात्रा ने कहा, "देश को लूटने वाले, देश में डाका डालने वाले और देश की सुरक्षा के साथ खिलवाड़ करने वाले आज प्रधानमंत्री पर सवाल कर रहे हैं ।"
पात्रा ने आरोप लगाया, ‘‘ राफेल विमान खरीद में कांग्रेस पार्टी को कमीशन खाने को नहीं मिला इसीलिए कांग्रेस पार्टी छटपटा रही है।’’
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.