नई दिल्ली, 17 मई: भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह के द्वारा पार्टी मुख्यालय में बुलाई गई प्रेस कांफ्रेंस में आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी नज़र आये। पांच साल की सरकार में यह पहला मौक़ा है जब नरेंद्र मोदी पहली बार किसी PC में नज़र आये लेकिन यहां भी उन्हों ने सिर्फ मन की ही बात की और किसी भी सवाल का जवाब नहीं दिया. बड़ी बात यह है कि मोदी से सवाल किये गए लेकिन उन्हों ने सवालों का कोई जवाब नहीं दिया.
अहम् बात यह रही कि आज वह सब कुछ हुआ जो पिछले पांच साल में देखने को नहीं मिला, चुनाव प्रचार के आखिरी दिन हुआ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी टीवी स्क्रीन पर आमने-सामने थे, एक ओर पीएम थे तो दूसरी जानिब राहुल गांधी उनके लिए सवाल दाग रहे थे. राहुल ने दो टूक सवाल किया कि आपने मुझसे राफेल के मुद्दे पर बहस क्यों नहीं की?
राहुल ने कहा "चुनाव नतीजों से 5 दिन पहले प्रधानमंत्री PC कर रहे हैं, लेकिन मुझे पता लगा है कि वह खुद प्रेस कॉन्फ्रेंस नहीं कर रहे हैं, वह बीजेपी अध्यक्ष अमित शाह की प्रेस कॉन्फ्रेंस में मौजूद हैं. लेकिन वहां पर तो दरवाज़ा ही बंद कर दिया गया है, कुछ पत्रकारों को तो घुसने भी नहीं दिया जा रहा है. राहुल ने कहा कि बालाकोट एयरस्ट्राइक के मुद्दे पर जब प्रधानमंत्री से सवाल हुआ तो वह बादलों की बात कर रहे हैं. वाह, वेरी गुड प्रधानमंत्री जी.
वहीं अमित शाह ने दावा किया कि इस चुनाव में भाजपा 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी। इस दौरान प्रधानमंत्री ने भी सत्ता में आने की बात दोहराई। उन्होंने कहा कि यह सकारात्मक भाव से लड़ा गया शानदार चुनाव रहा। हमें विश्वास है कि हम पूर्ण बहुमत के साथ वापसी करेंगे। शाह ने दावा किया कि इस बार पार्टी 300 से ज्यादा सीटें जीतेगी और केन्द्र में भाजपा-नीत एनडीए की सरकार बनेगी।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :

यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now






Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.