नई दिल्ली। हरियाणा में डोर-टू-डोर अभियान के लिए आम आदमी पार्टी का दूसरे चरण का प्रशिक्षण कार्यक्रम 17 जनवरी, 2019, गुरुवार को दिल्ली में हुआ। इसमें आम आदमी पार्टी में सक्रिय जिम्मेदारी निभाने के लिए तैयार हुए करीब 1,100 नये कार्यकर्ताओं को डोर-टू-डोर कैंपेन के लिए प्रशिक्षित किया गया। पहले चरण के डोर-टू-डोर अभियान के दौरान ये नये साथी आम आदमी पार्टी से जुड़े हैं। ये सभी हरियाणा में आम आदमी पार्टी की सरकार बनवाने के संकल्प के साथ सक्रिय भूमिका निभाने के लिए तैयार हुए हैं। इसलिए इन नये सक्रिय कार्यकर्ताओं के लिए ये प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया।
दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल ने खुद इन कार्यकर्ताओं को डोर-टू-डोर कैंपेन के लिए प्रशिक्षित किया।
केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी के लिए काम करना देशभक्ति है,राष्ट्रभक्ति है। आजादी के 70 साल बाद देश में एक ऐसी पार्टी का जन्म हुआ है जो आजादी के लिए कुर्बानी देने वालों के सपनों को पूरा करने का काम कर रही है। उन्होंने ये भी कहा कि करीब 4 साल पहले दिल्ली के लोगों ने राजनीति बदली थी। दिल्ली के लोगों ने कांग्रेस और बीजेपी का सफाया करके एक नई पार्टी को 70 में से 67 सीटों पर विजय दिलाई थी। इसके बाद इस नई पार्टी ने दिल्ली में जो ऐतिहासिक काम करके दिखाए उनकी चर्चा देश में ही नहीं, विदेशों में भी है। केजरीवाल ने कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार बनाने के लिए दिल्ली में लोग खासकर युवा घर-घर गये थे। ऐसा ही हरियाणा में भी करना है।
दिल्ली सरकार में कैबिनेट मंत्री और हरियाणा के प्रभारी गोपाल राय ने कहा कि इस आंदोलन की सफलता आपके कंधों पर है। हमें संकल्प लेना होगा कि हमें चुनाव लड़ना है और चुनाव जीतना है। उन्होंने ये भी कहा कि आम आदमी पार्टी हरियाणा में हर क्षेत्र में और हर बिरादरी में सबसे तेजी से बढ़ने वाली पार्टी है।
हरियाणा के प्रदेश अध्यक्ष नवीन जयहिंद ने कहा कि हमारा एक-एक कार्यकर्ता हजार के बराबर है। लेकिन डोर-टू-डोर के इस प्रशिक्षण के बाद हमारा एक-एक कार्यकर्ता 10 हजार के बराबर हो जाता है। उन्होंने ये भी कहा कि बाकी पार्टियों के कार्यकर्ताओं से हमारे कार्यकर्ता इस मायने में अलग हैं क्योंकि हम सब नि:स्वार्थ भाव से जुनून के साथ राष्ट्र की सेवा में लगे हुए हैं।
प्रशिक्षण के दौरान बताया गया कि कार्यकर्ताओं को किस तरह गावों में जाकर टीमें बनानी हैं। टोपी लगाकर समूह में लोगों के पास जाना है। उनसे विभिन्न मुद्दों पर किस तरह से चर्चा करनी है। प्रशिक्षण में कार्यकर्ताओं को विशेषतौर पर बताया गया कि जब आप गांव में जाकर लोगों से विभिन्न मुद्दों पर चर्चा करते हैं तो टारगेट पूरा करने जैसी कोई जल्दबाजी नहीं करनी है। लोगों को अपनी बात रखने का अच्छे से मौका देना है जिससे लोग अपना दुःख-दर्द साझा कर सकें।
ताज़ातरीन ख़बरें पढ़ने के लिए आप वतन समाचार की वेबसाइट पर जा सक हैं :
https://www.watansamachar.com/
उर्दू ख़बरों के लिए वतन समाचार उर्दू पर लॉगिन करें :
http://urdu.watansamachar.com/
हमारे यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करना न भूलें :
https://www.youtube.com/c/WatanSamachar
ज़माने के साथ चलिए, अब पाइए लेटेस्ट ख़बरें और वीडियो अपने फ़ोन पर :
आप हमसे सोशल मीडिया पर भी जुड़ सकते हैं- ट्विटर :
https://twitter.com/WatanSamachar?s=20
फ़ेसबुक :
यदि आपको यह रिपोर्ट पसंद आई हो तो आप इसे आगे शेयर करें। हमारी पत्रकारिता को आपके सहयोग की जरूरत है, ताकि हम बिना रुके बिना थके, बिना झुके संवैधानिक मूल्यों को आप तक पहुंचाते रहें।
Support Watan Samachar
100 300 500 2100 Donate now
Enter your email address to subscribe and receive notifications of latest News by email.